ePaper

Raksha Bandhan Gift Idea: रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी बहन को तोहफे में दें ये स्मार्टफोन

Updated at : 13 Aug 2024 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
raksha bandhan gift ideas

raksha bandhan gift ideas

Raksha Bandhan Gift Ideas: अगर आप रक्षाबंधन के इस मौके पर अपनी बहन को एक स्मार्टफोन गिफ्ट करना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स लेकर आए हैं जिन्हें आप 30000 रुपये से कम कीमत पर खरीद सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन का त्योहार भाई- बहन के बीच प्रेम के रिश्ते को और भी मजबूत करता है. इस साल यह त्योहार अगस्त के 18 और 19 तारीख को पूरे भारत में मनाया जा रहा है. रक्षाबंधन के इस मौके को अगर आप भी अपनी बहन को कोई गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो इस स्टोरी को पढ़ने के बाद आपको काफी मदद मिलने वाली है. आज हम आपको उन सभी स्मार्टफोन्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आप अपनी बहन को गिफ्ट कर उन्हें खुश कर सकते हैं. बता दें इन सभी स्मार्टफोन्स की कीमत 30 हजार रुपये से कम है.

undefined

Poco F5 5G: हमारे इस लिस्ट में पहले नंबर पर पोको की F5 5G स्मार्टफोन है. इस स्मार्टफोन में आपको 6.67 इंच की एक बड़ी डिस्प्ले मिल जाती है. वहीं, पावरफुल परफॉरमेंस के लिए कंपनी ने इसमें Snapdragon 7+ Gen 2 चिपसेट का इस्तेमाल किया है. स्टोरेज ऑप्शन पर नजर डालें तो इसमें आपको 12GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिल जाता है. इसका प्राइमरी कैमरा 64MP का है जबकि सेल्फ़ी और विडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP का शूटर दिया गया है.

undefined

Realme 11 Pro+: 30 हजार रुपये से कम कीमत पर ये स्मार्टफोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. इस स्मार्टफोन में आपको एक बड़ा 6.70 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है. यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट के साथ आता है. इस स्मार्टफोन के रियर में आपको 200MP का कैमरा देखने को मिल जाता है जबकि, फ्रंट में कंपनी ने 32MP का शूटर दिया है.

undefined

Moto Edge 40: अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो बता दें इसमें आपको 6.55 इंच का एक बड़ा डिस्प्ले दिया गया है. यह एक p-OLED डिस्प्ले है और 144Hz फास्ट रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8020 चिपसेट का इस्तेनल किया है. वहीं, इस स्मार्टफोन में आपको 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिल जाता है. इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है जबकि, फ्रंट में 13MP का शूटर दिया गया है.

undefined

Samsung Galaxy A34 5G: 30000 रुपये से कम कीमत पर सैमसंग का यह स्मार्टफोन भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. इस स्मार्टफोन मे आपको 6.6 इंच का एक बड़ा डिस्प्ले दिया गया है. यह एक सुपर AMOLED डिस्प्ले है. परफॉरमेंस एक लिए कंपनी ने इसमें MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट का इस्तेमाल किया है. वहीं, स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 8GB तक रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिल जाता है. इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का है जबकि, इसके फ्रंट में 13MP का शूटर दिया गया है.

undefined

iQOO Neo 7 5G: परफॉरमेंस के लिहाज से यह एक काफी जबरदस्त ऑप्शन साबित हो सकता है. इस स्मार्टफोन में आपको एक बड़ा 6.78 इंच का डिस्प्ले मिल जाता है. वहीं, परफॉरमेंस के लिहाज से देखें तो इसमें MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. यह स्मार्टफोन 12GB तक रैम के साथ आता है और इसके रियर में आपको 64MP का शूटर मिल जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola