Rajeeta Kochhar Death: मणिकर्णिका एक्ट्रेस रजिता कोचर का निधन, 70 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Rajeeta Kochhar Death Reason: दिग्गज एक्ट्रेस रजिता कोचर का मुंबई में निधन हो गया. रजिता कोचर ने कई फिल्मों और टी शोज में अपने अभिनय का लोहा मनवाया.
Rajeeta Kochhar Death: बॉलीवुड दिग्गज एक्ट्रेस रजिता कोचर का निधन हो गया है वो 70 साल की थीं. आपको बता दें कि रचिता कोचर ने कई हिट फिल्मों और टीवी शो में काम किया था और सुर्खियों में रहीं थीं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो किडनी फेल होने की वजह से एक्ट्रेस की मौत हुई है.
उल्लेखनीय है कि रचिता कोचर कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी में अभिनय कर चुकीं हैं. एक्ट्रेस के निधन की खबर के बाद फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की मानें, तो किडनी फेल होने की वजह से एक्ट्रेस रजिता कोचर का निधन हुआ. एक्ट्रेस की भतीजी नुपुर कमपानी ने टाइम्स इंडिया को इस बाबत जानकारी दी ��ि पिछले साल सितंबर में ब्रेन स्टोक आया था जिसके बाद वह पैरालिसिस का शिकार हो गई थीं, हालांकि उसके बाद एक्ट्रेस की सेहत में सुधार हो रहा था. उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर को उनको सांस लेने में तकलीफ और पेट में दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया. उनकी हालत शुक्रवार को और बिगड़ गयी. जब हालत बिगड़ी तो उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका.
Also Read: Tunisha Sharma Suicide: अली बाबा सीरियल की एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने की आत्महत्या, मेकअप रूम में मिला शव
अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए एक्ट्रेस की भतीजी नुपुर ने आगे बताया कि रजिता कोचर के वो काफी करीब थी. दोनों के बीच मां-बेटी का रिश्ता था. उन्होंने कहा कि वह भले ही मेरी बायोलॉजिकल मां नहीं थीं, लेकिन मां से भी ज्यादा वो उन्हें प्यार करती थी. नुपुर ने एक्ट्रेस रजिता संग बिताये आखिरी पलों को याद किया और पुरानी बातें शेयर की. उन्होंने बताया कि जब उनसे शुक्रवार को मुलाकात हुई, तो उन्होंने हाथ पकड़ा और हर चीज के लिए धन्यवाद कहा…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










