ePaper

UP News : राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय , अटल स्कूल का भी भवन नहीं बना.. डीएम को देना पड़ा नोटिस

Updated at : 24 Mar 2023 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
UP News : राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय , अटल स्कूल का भी भवन नहीं बना.. डीएम को देना पड़ा नोटिस

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पिछली बैठक में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय और अटल आवासीय विद्यालय का कार्य समय से पूरा करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन काम करने वाली कंपनी वादा पर खरी नहीं उतरीं.

विज्ञापन

अलीगढ़ . राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय और अटल आवासीय विद्यालय का कार्य पूरा न करने के लिए डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने नोटिस जारी किया है. शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक में भवनों के निर्माण की समीक्षा की गयी थी. अटल आवासीय विद्यालय में काम पूरा न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई है. डिफेंस कॉरिडोर की भी समीक्षा की गई.ईपीसी मोड पर यह कार्य कराया जा रहा है.

कंपनी को किया जायेगा ब्लैक लिस्ट

डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने पाया कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्विद्यालय का कार्य ईश्वर सिंह एंड एसोसिएट्स कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कर रही है. अभी कार्य पूर्ण करना तो दूर उन भवनों पर कार्य शुरू भी नहीं किया जा सका है. अटल आवासीय विद्यालय निर्माण का कार्य एक माह पूर्व मनीषा प्रोजेक्ट ने पूरा करने को आश्वस्त किया गया था. कंसल्टेंट्स एवं अधिकारियों द्वारा संतोषजनक उत्तर भी नहीं दिया गया. इस पर डीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया. नोटिस का उत्तर न मिलने पर कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया जायेगा.

डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की भी प्रगति जानी

डीएम का कहना था कि यदि संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होता है तो अनुबंध के आधार अर्थदंड भी लगाया जायेगा. ब्लैक लिस्ट करने की संस्तुति शासन को भेज दी जायेगी. जिलाधिकारी ने डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की भी प्रगति जानी. बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, विश्व बैंक इन्द्रपाल सिंह, सहायक अभियंता अरविंद कुमार और कार्यदायी संस्था से सक्षम अधिकारी मौजूद रहे.

रिपोर्ट- आलोक

विज्ञापन
अनुज शर्मा

लेखक के बारे में

By अनुज शर्मा

Senior Correspondent

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola