Raj kundra Case Live Update: राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के ज्वाइंट बैंक अकाउंट्स को खंगाल रही पुलिस

Updated:
विज्ञापन

Raj Kundra Case LIVE Updates: शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra Case) को अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस दौरान जांच में क्राइम ब्रांच को राज के वियान और जेएल स्ट्रीम के ऑफिस में एक ख़ुफ़िया अलमारी मिली है.

विज्ञापन

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के ज्वाइंट बैंक अकाउंट्स को खंगाल रही पुलिस

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जहां पुलिस हिरासत में है, वहीं शिल्पा से भी लगातार जांच अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जा रही है. एक न्यूज पोर्टल के अनुसार, मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा इस कपल के ज्वाइंट बैंक अकाउंट्स की जांच की जा रही है. शिल्पा से कथित तौर पर ज्वाइंट अकाउंट से किए गए कई इंटरनेशनल लेनदेन के बारे में पूछताछ की गई थी और पुलिस को शक था कि राज के खाते और केनरिन लिमिटेड के बीच लेनदेन किया गया था, जो कि राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी के स्वामित्व में है.

राज कुंद्रा की कंपनी में फिर हुई थी पड़ताल

क्राइम ब्रांच की टीम ने राज कुंद्रा की कंपनी वियान की फिर से पड़ताल की थी. सामने आया है कि क्राइम ब्रांच को राज के इस ऑफिस से एक लॉकर मिला है, जिसे छुपा कर रखा गया था.

राज कुंद्रा केस में गहना वशिष्ठ ने कही ये बात

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच शाखा की तरफ से आज पूछताछ के लिए गहना वशिष्ठ को समन किया गया था। इसके मद्देनजर गहना वशिष्ठ अपना बयान जारी किया है. गहना वशिष्ठ ने कहा, “चूंकि मैं इस समय मुंबई से बाहर हूं, इसलिए मैं आज मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल के समक्ष पेश नहीं हो पा रही हूं. मैं (पोर्नोग्राफी फिल्म रैकेट मामले में) जांच में पूरा सहयोग करने को तैयार हूं.”

राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ीं

राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. मुंबई पुलिस सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज कुंद्रा की कंपनी में ही काम करने वाले चार स्टाफ पोर्नोग्राफी रैकेट मामले में गवाह बन गए हैं. राज कुंद्रा के ये चारों स्टाफ उनके खिलाफ पोर्नोग्राफी केस में गवाही दे सकते हैं.

गवाह बनने के लिए तैयार हुए ये लोग

न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, मुंबई पुलिस के करीबी सूत्रों ने बताया है कि बिजनेसमैन राज कुंद्रा के चार कर्मचारी अश्लील फिल्मों के रैकेट मामले में गवाह बन गए हैं.

मुकेश खन्ना ने राज कुंद्रा पॉर्नोग्राफी केस पर कही ये बात

राज कुंद्रा के पॉर्नोग्राफी केस पर एक्टर मुकेश खन्ना का रिएक्शन आया हैं. एबीपी न्यूज चैनल से बातचीत में एक्टर ने कहा, ‘राज कुंद्रा जिम्मेदार है कि नहीं, मुझे नहीं मालूम. शिल्पा शेट्टी जिम्मेदार हैं कि नहीं, मुझे नहीं मालूम और न मुझे इसकी तह में जाना भी नहीं है. लेकिन देखिए जिस तरह से सुशांत मर्डर केस से ड्रग एंगल सामने आया था. वह ड्रग एंगल केवल सुशांत के टाइम से नहीं था, वह 50 साल पहले से था.’

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola