PHTOS : छाई काली घटाएं और झूम के बरसे बदरा, उमस और गर्मी से लोगों को मिली राहत

Updated at : 01 Aug 2023 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
PHTOS : छाई काली घटाएं और झूम के बरसे बदरा, उमस और गर्मी से लोगों को मिली राहत

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बन रहा है. अगले 12 घंटों में यह और मजबूत हो सकता है. इस कारण बुधवार तक दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन
undefined

पश्चिम बंगाल में अलीपुर मौसम विभाग की ओर से अर्लट जारी किया गया था कि आज कोलकाता समेत विभिन्न जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई थी. मंगलवार की दोपहर में काली घटाएं ऐसे छा गई जैसे की शाम हो गई हो. हालांकि यह शाम नहीं बल्कि बारिश के आने का संदेशा था.

undefined

कोलकाता समेत विभिन्न जिलों में तेज हवाओं के साथ ही बारिश शुरु हो गई है. गौरतलब है कि राज्य में अगले तीन दिनों तक मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अलीपुर मौसम विभाग ने कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया था.

undefined

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बन रहा है. अगले 12 घंटों में यह और मजबूत हो सकता है. इस कारण बुधवार तक दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अलीपुर मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार को उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम और बांकुड़ा जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का कोलकाता, उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली, बर्दवान, पुरुलिया, मुर्शिदाबाद, नदिया और बीरभूम में भारी बारिश का अनुमान है.

undefined

बुधवार को पुरुलिया, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर और बांकुड़ा जिलों के दो इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. आशंका है कि बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि इसके अलावा, कोलकाता के निचले इलाके जलमग्न हो सकते हैं. कोलकाता में भारी बारिश के मद्देनजर कोलकाता नगर निगम ने भी कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया है.

undefined

कोलकाता में बारिश शुरु होने के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली है.हालांकि कई लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है. कोलकाता नगर निगम की ओर से पानी निकलने के लिये जगह जगह पर पाइप लगा दिया गया है ताकि महानगर की सड़के जलमग्न ना हो सकें.

undefined

मौसम विभाग के अनुसार, निम्न दबाव के कारण समुद्र में काफी उथल-पुथल होने की संभावना है और इसलिए मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गयी है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर बंगाल में अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होगी और उसके बाद कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola