भाजपा नेता सतीश सिंह हत्याकांड में धनबाद पुलिस को मिली सफलता, एक गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

Updated at : 03 Sep 2020 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा नेता सतीश सिंह हत्याकांड में धनबाद पुलिस को मिली सफलता, एक गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

पुटकी (संजय रवानी) : धनबाद जिले के भाजपा केंदुआ मंडल उपाध्यक्ष सतीश सिंह हत्या कांड में धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल को 14 दिनों बाद पुलिस ने पुटकी से बरामद किया है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है. इस मामले में एक निजी चालक को गिरफ्तार किया गया है, जिसके घर से पिस्तौल बरामद हुई है. उसे गिरफ्तार कर गोविंदपुर थाना ला गया है.

Also Read: Coronavirus In Jharkhand LIVE Update : टानाभगतों ने लातेहार के टोरी रेलवे ट्रैक को पिछले कई घंटों से किया है जाम, आवागमन ठप, अपनी मांगों पर अड़े हैं टानाभगत

भाजपा नेता सतीश सिंह की हत्या के मामले में पुलिस जांच में जुटी है. आपको बता दें कि सतीश सिंह की बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के विकास नगर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. हत्यारे चार की संख्या में दो बाइक पर सवार थे. इस मामले के उदभेदन के लिए डीआइजी प्रभात कुमार द्वारा स्पेशल टीम का गठन किया गया है. इसमें डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) के अलावा चार इंस्पेक्टर व एक एएसआइ शामिल हैं.

Also Read: लातेहार में आक्रोशित टानाभगतों ने किया है रेलवे ट्रैक जाम, पलामू में खड़ी है नई दिल्ली-रांची राजधानी स्पेशल ट्रेन, बसों से भेजे जा रहे हैं रेल यात्री

भारतीय जनता पार्टी के केंदुआ मंडल के उपाध्यक्ष सह जमीन कारोबारी सतीश सिंह की 19 अगस्त, 2020 को दिनदहाड़े शहर के मटकुरिया में हत्या कर दी गयी थी. वह धनबाद के विधायक राज सिन्हा के काफी नजदीकी माने जाते थे. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है. पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. इसी क्रम में एक निजी चालक के घर से पिस्तौल बरामद की गयी है. पुलिस ने उस निजी चालक को गिरफ्तार कर लिया है. उसे गोविंदपुर थाना लाया गया है औऐर पूछताछ की जा रही है. धनबाद पुलिस को भाजपा नेता सतीश सिंह हत्याकांड में आज सफलता हाथ लगी है.

Also Read: प्रभात खबर इंपैक्ट : बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने आखिर क्यों ली बोकारो के एक पीड़ित परिवार की सुध ? पढ़िए ये रिपोर्ट

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola