पूर्वी सिंहभूम में नगरपालिका चुनाव की तैयारियां प्रारंभ, अलग-अलग कोषांगों का किया जा रहा गठन

Updated at : 20 Oct 2022 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्वी सिंहभूम में नगरपालिका चुनाव की तैयारियां प्रारंभ, अलग-अलग कोषांगों का किया जा रहा गठन

Municipal Elections: पूर्वी सिंहभूम में नगरपालिका आम निर्वाचन की तैयारियां प्रारंभ हो गयी हैं. उपायुक्त कार्यालय की ओर से 2022-23 के चुनाव के लिए विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है.

विज्ञापन

East Singhbhum News: पूर्वी सिंहभूम में नगरपालिका आम निर्वाचन की तैयारियां प्रारंभ हो गयी हैं. उपायुक्त कार्यालय की ओर से 2022-23 के चुनाव के लिए विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग के पत्र के आलोक में जिले के मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद वर्ग ‘ख’ तथा चाकुलिया नगर पंचायत में निर्वाचन की प्रक्रिया संचालित होनी है. इस प्रक्रिया को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है.

इन कोषागों का किया गया गठन

  • निर्वाचन कोषांग : निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण डॉ सौरव कुमार सिन्हा को वरीय पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गयी है. इसमें कुल चार अधिकारी, 23 लिपिक तथा छह अनुसेवियों को शामिल किया गया है.

  • कार्मिक कोषांग : निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण डॉ सौरव कुमार सिन्हा को वरीय पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गयी है. इसमें सात पदाधिकारियों को रखा गया है. 15 लिपिक और सात अनुसेवियों को शामिल किया गया है. यह कमेटी पदाधिकारियों व कर्मचारियों की सूची प्राप्त कर पंजीयन करेगी.

  • वाहन कोषांग : जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश कुमार रंजन वरीय पदाधिकारी है. इसमें तीन अधिकारियों को रखा गया है. इसमें छह लिपिक और चार अनुसेवियों को शामिल किया गया है.

  • सामग्री कोषांग : ज्योत्सना सिंह निदेशक एनइपी इसमें वरीय पदाधिकारी होंगी. इसमें कुल चार अधिकारी, 13 लिपिक और आठ अनुसेवियों को शामिल किया गया है.

  • मतपत्र कोषांग : जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन वरीय पदाधिकारी होंगे. इसमें कुल चार अधिकारी, 11 लिपिक और पांच अनुसेवियों को शामिल किया गया है.

  • प्रशिक्षण कोषांग : जिला पंचायत राज पदाधिकारी डॉ रजनी कांत मिश्रा वरीय पदाधिकारी होंगे. कुल पांच पदाधिकारियों को इसमें रखा गया है. इसमें 10 लिपिक, चार अनुसेवियों को रखा गया है.

  • इवीएम कोषांग : उप निर्वाचन पदाधिकारी कानुराम नाग वरीय पदाधिकारी होंगे. इसमें पांच पदाधिकारी, 15 लिपिक तथा चार अनुसेवियों को रखा गया है.

  • विधि-व्यवस्था सह आचार संहिता कोषांग : इसमें अपर जिला दंडाधिकारी नंद किशोर लाल वरीय पदाधिकारी होंगे. इसमें कुल छह अधिकारी, तीन लिपिक और तीन अनुसेवियों को रखा गया है. यह कोषांग आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करायेगा.

  • व्यय लेखा कोषांग : इसमें धनंजय उरांव वरीय पदाधिकारी होंगे. इसमें कुल नौ पदाधिकारी, पांच लिपिक तथा तीन अनुसेवियों को रखा गया है.

  • प्रेक्षक कोषांग : इसमें नजारत उप समाहर्ता दिनेश कुमार रंजन वरीय पदाधिकारी होंगे. इसमें कुल चार पदाधिकारी, चार लिपिक और दो अनुसेवियों को रखा गया है.

  • मीडिया कोषांग : इसमें जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार को रखा गया है. इसमें चार लिपिक और दो अनुसेवियों को रखा गया है.

  • सूचना तकनीकी कोषांग : इसमें जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी किशोर प्रसाद सहित दो अधिकारियों को रखा गया है. इसमें तीन लिपिक और एक अनुसेवी को रखा गया है.

  • वज्रगृह एवं मतगणना कोषांग : इसमें अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीणा वरीय पदाधिकारी होंगे. इसमें कुल चार अधिकारी, सात लिपिक और चार अनुसेवियों को रखा गया है. इस कोषांग पर वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र की संपूर्ण सुरक्षा एवं देखभार करना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola