ePaper

प्रयागराज एसटीएफ के हत्थे चढ़ा जाली नोटों का सौदागर, इस तरह वारदात को देता था अंजाम

Updated at : 09 Dec 2021 11:46 PM (IST)
विज्ञापन
प्रयागराज एसटीएफ के हत्थे चढ़ा जाली नोटों का सौदागर, इस तरह वारदात को देता था अंजाम

प्रयागराज एसटीएफ ने जाली नोटों की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना को केरल से गिरफ्तार किया है. वह 14 वर्षों से इस धंधे में शामिल था.

विज्ञापन

Prayagraj News: hप्रयागराज एसटीएफ ने जाली नोटों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय एक लाख के इनामी दीपक मंडल को केरल की राजधानी त्रिवेंद्रम से गिरफ्तार किया है. एसटीएफ अधिकारी नवेंदु सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दीपक मंडल ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह विगत 14 वर्षों से भारतीय जाली मुद्रा की तस्करी कर रहा है.

undefined

आरोपी ने एसटीएफ को बताया कि वह नदी के रास्ते बांग्लादेश से भारतीय जाली मुद्रा लाकर यहां बेचने का कार्य करता था. वह 40 हजार के बदले एक लाख के जाली नोट लाकर पचास हजार में यूपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, केरल आदि प्रदेशों में जाली नोटों सप्लाई करता था.

Also Read: Prayagraj News: फांसी के फंदे पर लटका मिला वेटर का शव, पत्नी ने हत्या का लगाया आरोप

जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ ने जून 2021 में रूपेश कुमार को एक लाख के जाली नोट के साथ क्रीडगंज थाना क्षेत्र के परेड ग्राउंड से गिरफ्तार किया था. उसकी निशान देही पर ही एसटीएफ ने रामू साहू निवासी अटरामपुर कौड़िहार, थाना नवाबगंज को गिरफ्तार किया. रामू ने पुलिस को बताया कि वह उपरोक्त जाली करेंसी मालदा निवासी दीपक मंडल से लेता है जिसके बाद से ही एसटीएफ ने दीपक की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाना शुरू किया.

Also Read: Magh Mela 2022: प्रयागराज में माघ मेले की तैयारियां तेज, इस बार वैक्सीनेटेड लोगों को ही मिलेगी सुविधा पर्ची

लंबे समय के बाद एसटीएफ ने जाली नोटों के सरगना को केरल के त्रिवंतपुरम से गिरफ्तार करने में सफलता पाई. अब एसटीएफ आगे की कारवाई में जुट गई है.

(रिपोर्ट- एस के इलाहाबादी, प्रयागराज)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola