ePaper

Prayagraj News: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को लगा झटका, दो विधायकों ने थामा सपा का दामन

Updated at : 30 Oct 2021 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
Prayagraj News: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को लगा झटका, दो विधायकों ने थामा सपा का दामन

Prayagraj News: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को तगड़ा झटका लगा है. प्रयागराज के दो बसपा विधायकों ने पार्टी का साथ छोड़कर सपा का दामन थाम लिया है.

विज्ञापन

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. उससे पहले प्रयागराज जिले से बसपा को जोरदार झटका लगा है. बसपा के दो विधायकों ने सपा का दामन थाम लिया है. प्रतापपुर से बसपा विधायक मुज्तबा सिद्दीकी और हंडिया से बीएसपी विधायक हाकिमलाल बिंद ने लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है.

प्रतापपुर और हंडिया सपा का मजबूत गढ़ माना जाता है. समाजवादी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता लंबे समय से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां कर रहे थे. वही दूसरी ओर बसपा से विधायक हाकिम लाल बिंद और मुस्तफा सिद्दीकी के सपा में शामिल होने के बाद इन सीटों पर तैयारी कर रहे समाजवादी नेताओं का समीकरण बिगड़ता नजर आ रहा है. समाजवादी पार्टी ने इन दोनों नेताओं को यदि यहां से टिकट दिया तो पार्टी के लिए अंतर कलह की भी स्थिति उत्पन्न हो सकती है. ऐसे में देखना होगा कि समाजवादी पार्टी आगे क्या निर्णय लेती है.

Also Read: Prayagraj News: पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया श्री पथरचट्टी रामलीला कमेटी से बाहर, मुकेश पाठक बने नये अध्यक्ष
बसपा में नहीं मिल रही थी तवज्जो

राजनीतिक जानकारों की मानें तो प्रतापपुर से बसपा विधायक मुज्तबा सिद्दीकी और हंडिया से बीएसपी विधायक हाकिमलाल बिंद को बसपा सुप्रीमो मायावती करीब 6 माह पहले ही साइडलाइन कर चुकीं थी. पार्टी की बैठक में भी दोनों को खासा तवज्जो नहीं दी जा रही थी. इसके चलते इन्होंने बीएसपी का दामन छोड़ सपा का दामन थाम लिया. आगामी विधानसभा चुनाव में इन्हें सपा कितना महत्व देती है, यह तो आगे ही देखने को मिलेगा.

रिपोर्ट- एस के इलाहाबादी, प्रयागराज

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola