ePaper

अधीर रंजन चौधरी और बीजेपी के बीच है भीतरी सांठगांठ, मालदा और मुर्शिदाबाद में इलेक्शन फाइट से पहले पीरजादा अब्बास सिद्दीकी का आरोप

Updated at : 23 Apr 2021 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी और बीजेपी के बीच है भीतरी सांठगांठ, मालदा और मुर्शिदाबाद में इलेक्शन फाइट से पहले पीरजादा अब्बास सिद्दीकी का आरोप

Adhir Ranjan Chowdhury Latest news: पीरजादा अब्बास सिद्दीकी ने कहा कि बंगाल में बीजेपी और टीएमसी को रोकना हमारा सबसे बड़ा मकसद है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और बीजेपी के बीच सांठगांठ हो चुका है. इसलिए हमने मालदा और मुर्शिदाबाद में उनका साथ नहीं दिया. इंडियन सेकुलर फ्रंट के नेता ने कहा कि हम यहां मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं.

विज्ञापन

Bengal Eletion 2021: मालदा और मुर्शिदाबाद में इलेक्शन फाइट से पहले इंडियन सेकुलर फ्रंट के अध्यक्ष पीरजादा अब्बास सिद्दीकी ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को लेकर बड़ा बयान दिया है. पीरजादा ने दावा किया है कि अधीर और बीजेपी के बीच भीतरी सांठगांठ है और चुनाव के बाद ये सभी एक हो जाएंगे. बता दें कि पीरजादा की पार्टी कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है.

बांग्ला अखबार से बात करते हुए पीरजादा अब्बास सिद्दीकी ने कहा कि बंगाल में बीजेपी और टीएमसी को रोकना हमारा सबसे बड़ा मकसद है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और बीजेपी के बीच सांठगांठ हो चुका है. इसलिए हमने मालदा और मुर्शिदाबाद में उनका साथ नहीं दिया. इंडियन सेकुलर फ्रंट के नेता ने कहा कि हम यहां मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं.

ममता बनर्जी पर जनता को भरोसा नहीं- आईएसएफ के नेता ने ममता बनर्जी पर भी हमला किया. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पर अब जनता को भरोसा नहीं है. ममता पर आरोप लगाते हुए पीरजादा ने कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा मुस्लमानों को ठगा. अब्बास सिद्दीकी ने मालदा और मुर्शिदाबाद के विकास का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस और टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया.

Also Read: WB Chunav 2021: अब अधीर रंजन चौधरी ने लिया फैसला, अगले दो दिन तक नहीं करेंगे एक भी रैली

दोनों जिले में है 34 सीट- मालदा और मुर्शिदाबाद में से सातवें और आठवें चरण में मतदान होना है. दोनों जिले में विधानसभा की कुल 34 सीट है. बताया जा रहा है कि ये सीटें चुनाव में निर्णायक भूमिका तय करती है. मालदा में विधानसभा की 12 सीट और मुर्शिदाबाद में 22 सीट है.

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola