Coronavirus Pandemic : पेरू के नागरिक समेत चार लोग अलग वार्ड में भर्ती, भूटान से लगी सीमा सील

peruvian national admitted to isolation ward, west bengal seals bhutan border. कोरोना वायरस (Coronavirus) के लक्षण वाले पेरू (Peru) के एक नागरिक और नौ महीने के एक बच्चे समेत चार लोगों को यहां के एक अस्पताल के अलग वार्ड में भर्ती कराया गया है. साथ ही पश्चिम बंगाल (West Bengal) से लगती भूटान (Bhutan) की सीमा (Border) को सील (Seal) कर दिया गया है.
कोलकाता/अलीपुरदुआर : कोरोना वायरस (Coronavirus) के लक्षण वाले पेरू (Peru) के एक नागरिक और नौ महीने के एक बच्चे समेत चार लोगों को यहां के एक अस्पताल के अलग वार्ड में भर्ती कराया गया है. साथ ही पश्चिम बंगाल (West Bengal) से लगती भूटान (Bhutan) की सीमा (Border) को सील (Seal) कर दिया गया है. राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.
अधिकारी ने बताया कि पेरू के 27 वर्षीय एक नागरिक को बेलियाघाटा आईडी अस्पताल (Beliaghata I D Hospital) के पृथक वार्ड (Isolation Ward) में भर्ती कराया गया है. उसके खून के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है. वह पहले ही अस्थमा (Asthama) और फेफड़ों के संक्रमण (Lungs Infection) से पीड़ित रहा है.
उन्होंने बताया कि दो भारतीयों ने पिछले हफ्ते होली उत्सव के मद्देनजर मायापुर के इस्कॉन मुख्यालय की यात्रा की थी. इन दोनों को भी पृथक वार्ड में निगरानी में रखा गया है. अधिकारी ने बताया कि इन दोनों में से एक ने हाल ही में सऊदी अरब की यात्रा की थी और बुखार और सर्दी की शिकायत के बाद जांच के लिए उनके नमूने लिये गये हैं.
उन्होंने बताया कि कुवैत की यात्रा करने वाले नौ महीने के एक बच्चे को भी पृथक वार्ड में रखा गया है. इसके अलावा, कोरोना वायरस की जांच में नकारात्मक पाये जाने पर इटली के एक जोड़े और थाईलैंड के एक नागरिक समेत पांच लोगों को बेलियाघाटा आईडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी.
कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते पश्चिम बंगाल सरकार ने भूटान से लगी अपनी सीमा को सील कर दिया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अलीपुरद्वार (Alipurduar) जिले के जयगांव (Jaygaon) में भारतीय क्षेत्र की सीमा में तैनात पश्चिम बंगाल पुलिस (West Bengal Police) ने शुक्रवार शाम से भारत (India) से भूटान (Bhutan) जाने वाले यात्रियों और सामान की आवाजाही को रोक दिया है.
उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के कारण हाल ही में भूटान ने अलीपुरद्वार जिला प्रशासन को अधिसूचना जारी कर व्यापारिक गतिविधियों और यात्रियों को रोके जाने की सूचना दी थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया. ज्ञात हो कि जानलेवा कोरोना वायरस अब तक लाइलाज है. इस बीमारी के प्रति जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




