ePaper

लोहरदगा के हिरही हिंसक झड़प मामले में शांति समिति की बैठक, DC बोले- सभी को अपना दायित्व निभाना जरूरी

Updated at : 19 Apr 2022 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा के हिरही हिंसक झड़प मामले में शांति समिति की बैठक, DC बोले- सभी को अपना दायित्व निभाना जरूरी

लाेहरदगा के हिरही भोक्ता बगीचा में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हिंसक झड़प के बाद जिले में स्थिति शांतिपूर्ण है. आगे ऐसी घटना ना हो, इसको लेकर पुलिस प्रशासन तत्पर है. इसी कड़ी में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने शिरकत की.

विज्ञापन

Jharkhand news: लोहरदगा जिला के हिरही भोक्ता बगीचा में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हिंसक झड़प मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में केंद्रीय महावीर मंडल, लोहरदगा और अंजुमन इस्लामिया के लोग शामिल हुए.

हिरही भोक्ता बगीचा में हिंसक झड़प की घटना से जिले की छवि धूमिल

बैठक में दोनों संगठनों के लोगों को संबोधित करते हुए डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहा कि रामनवमी के दिन जो घटना घटित हुई, इससे लोहरदगा जिला की छवि को नुकसान पहुंचा है. इस घटना से सबक लेते हुए सभी को अपना दायित्व बखूबी निभाना है. कहा कि दोनों समुदाय के लोगों को शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए संयुक्त रूप से आगे आना होगा. दोनों समुदाय एक-दूसरे के पर्व त्योहार में शामिल होते हुए एक-दूसरे का सहयोग करें.

दोषियों पर अवश्य कार्रवाई होगी

डीसी ने कहा कि दोनों समुदाय एक-दूसरे से अवश्य बात करें. विशेषकर नई पीढ़ी के युवाओं को आगे आना होगा. साथ ही कहा कि आपस में संवादहीनता ना रखें. कोई द्वेष ना पालें. अभी जिला प्रशासन दोषियों को चिह्नित कर आगे की कार्रवाई कर रही, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से द्वेष पालने वाले युवाओं को सही रास्ते पर लाने का कार्य किया जायेगा. जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई अवश्य होगी.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड के लोहरदगा में 6 दिनों बाद बहाल हुई इंटरनेट सेवा, सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम

जनता से सिर्फ शांति का सहयोग आवश्यक : एसपी

बैठक में एसपी आर रामकुमार ने कहा कि एक गलती के कारण आज लोहरदगा जिला में दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति है. ऐसा नहीं होना चाहिए था. हिरही मामले में पुलिस प्रशासन सकारात्मक सोच और निष्पक्षता के साथ कार्य कर रही है. विकास के लिए प्रशासन जनता से सिर्फ शांति का ही सहयोग चाहती है. आप सभी इसमें अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं. शांति समिति की बैठके के मौके पर दोनों समुदाय के लोग मौजूद थे.

इस मामले की जांच के लिए SIT गठित

मालूम हो कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हिंसक झड़प के बाद पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी थी. वहीं, स्थिति नियंत्रण में करने के लिए धारा 144 के अलावा इंटरनेट सेवा भी बंद कर दिया था. वहीं, इस मामले की जांच का जिम्मा SIT को साैंपा गया था. इधर, धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने के बाद इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गयी.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola