झारखंड के प्रसिद्ध पातम-डाटम जलप्रपात में नहाने के दौरान हादसा, दो युवकों की मौत, बरामद नहीं हो सका शव

लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड की मारंगलोइया पंचायत अंतर्गत जिलंगा गांव के करीब सात युवक हेरहंज स्थित पातम-डाटम जलप्रपात घूमने गये थे. संदीप कुमार ने बताया कि रामप्रकाश व अभय के अलावा हम सभी यहां घूमने आये थे. यहां पहुंचते ही वे लोग कपड़ा उतारकर नहाने चले गये. अचानक वे लोग डूबने लगे और चिल्लाने लगे.
Jharkhand News : झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड के हेरहंज स्थित प्रसिद्ध पातम-डाटम जलप्रपात में डूबने से दो युवकों की मौत हो गयी. उनकी पहचान रामप्रकाश कुमार (16 वर्ष) पिता चरकू मेहता व अभय मेहता (16 वर्ष) पिता स्व सुरेश मेहता के रूप में की गयी है. दोनों युवकों का शव बरामद नहीं हो सका है. थाना प्रभारी मुकेश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस जवान व ग्रामीण शव की तलाश में लगे थे. अंधेरा होने के कारण शव ढूंढने में काफी परेशानी हो रही थी. बताया जा रहा है कि सात दोस्त यहां घूमने आये थे. नहाने के दौरान ये हादसा हुआ है.
जलप्रपात में नहाने के दौरान हादसा
जानकारी के अनुसार लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड की मारंगलोइया पंचायत अंतर्गत जिलंगा गांव के करीब सात युवक हेरहंज स्थित पातम-डाटम जलप्रपात घूमने गये थे. मृतकों के दोस्त संदीप कुमार ने बताया कि रामप्रकाश व अभय के अलावा हम सभी यहां घूमने आये थे. यहां पहुंचते ही वे लोग कपड़ा उतारकर नहाने चले गये. अचानक वे लोग डूबने लगे और चिल्लाने लगे. हमलोग चाहकर भी उन्हें बचा नहीं पाये. इसके बाद दोनों दिखे ही नहीं.
दोस्त ने दी पुलिस को खबर
दोनों दोस्तों की मौत की खबर संदीप कुमार ने ही सौ नंबर डायल कर पुलिस को दी. इसके बाद नजदीक के गांव डोरांग के ग्रामीणों को दी. पुलिस जाल व तैराक की मदद से शव ढूंढने की कोशिश में लगी थी. रविवार को शाम हो जाने के कारण शव बरामद नहीं किया जा सका है. मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि वे प्लस टू हाईस्कूल बालूमाथ के छात्र थे. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
रिपोर्ट : सुमित कुमार, लातेहार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




