ePaper

रणबीर कपूर को पैपराजी ने बधाई देते हुए कहा- 'डैड-टू-बी', तो एक्टर ने तुरंत कह दी ये बात, VIDEO VIRAL

Updated at : 07 Jul 2022 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
रणबीर कपूर को पैपराजी ने बधाई देते हुए कहा- 'डैड-टू-बी', तो एक्टर ने तुरंत कह दी ये बात, VIDEO VIRAL

रणबीर कपूर जल्द ही पिता बनने वाले हैं. फैंस से लेकर सेलेब्स हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है. इस दौरान पैपराजी ने भी जब उन्हें बधाई दिया तो एक्टर ने जबरदस्त जवाब दिया. वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Ranbir Kapoor video viral: बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के माता- पिता बनने की खबर जब से सामने आई है, हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है. इस बीच एक्टर अपनी आने वाली फिल्म ‘शमशेरा’ को लेकर जमकर प्रमोशन कर रहे है. फिल्म में उनका एक अलग लुक और अंदाज फैंस को देखने मिलेगा. रणबीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी उन्हें पिता बनने की बधाई दे रहे है. ऐसे में एक्टर भी कमाल का रिप्लाई देते है.

रणबीर कपूर का वीडियो

रणबीर कपूर का एक वीडियो सेलिब्रेटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने शेयर किया है. इसमें फोटोग्राफर उनकी वैनिटी वैन के बाहर दिख रहे है. इस दौरान पैपराजी उन्हें ‘डैड-टू-बी’ कहा और उन्हें बधाई दी. इसपर रणबीर ने उनसे कहा कि, “तू चाचा बन गया, तू मामा बन गया. साथ ही रणवीर सिंह के बर्थडे पर जब उन्हें विश करने के लिए कहा गया तो वो बोले- जन्मदिन मुबारक हो, सुपर गॉय. आई लव यू.

https://www.instagram.com/reel/CfrDYkqlvS4/?
‘हमारा बच्चा….. जल्द ही आ रहा है…’

वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, रॉकस्टार. एक अन्य यूजर ने लिखा, उनके चेहरे पर काफी खुशी दिख रही है. एक और यूजर ने लिखा, मजा ही आ गया. बता दें कि आलिया भट्ट ने कुछ हफ्ते पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की खबर बताते हुए तसवीर शेयर की थी. इसके कैप्शन में लिखा था, हमारा बच्चा….. जल्द ही आ रहा है.

Also Read: प्रेग्नेंट आलिया भट्ट का ग्लैमरस फोटोशूट, फैंस की नजरें अटकी इस खास चीज पर, रणबीर कपूर से है कनेक्शन
फिल्म शमशेरा इस दिन होगी रिलीज

रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म के प्रमोशन में जी-जान से एक्टर लगे हुए है. इसमें उनके अपोजिट वाणी कपूर है. कुछ दिनों से ऱणबीर और वाणी एक के बाद एक हॉट फोटोशूट करवाते दिख रहे है. यशराज फिल्म्स ने दोनों के फोटोशूट की कुछ तसवीरें पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने सिजलिंग केमिस्ट्री से फैंस को दीवाना बना दिया.

ब्रह्मास्त्र रिलीज डेट

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्मों में ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा शामिल है. इसमें आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ये मूवी 9 सितंबर को रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola