Aashram 4 से लेकर Panchayat 3 तक, OTT पर रिलीज होंगी ये धमाकेदार वेब सीरीज
Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Mar 2024 5:13 PM
वेब सीरीज देखना किसे पसंद नहीं है. ऐसे में साल 2024 में कई ऐसे ब्लॉकबस्टर सीरीज के सीक्वल आ रहे हैं. जिसे देख आप बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे. इसमें मिर्जापुर 3 से लेकर पाताल लोक 2, राणा नायडू 2 और पंचायत 3 शामिल है.

नई फिल्में हो या फिर वेब सीरीज, आजकल लोग घर में बैठकर देखना ज्यादा पसंद करते हैं. ऐसे में आपको बता दें कि इस साल कई ब्लॉकबस्टर सीरीज के सीक्वल रिलीज होने जा रहे हैं, जो आपको एंटरटेनमेंट का डबल डोज देगा. साथ ही अंत तक टीवी से बांधे भी रखेगा.

पंचायत सीजन 3
जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव और नीना गुप्ता स्टारर पंचायत सीजन 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित ‘पंचायत सीजन 3’ 26 जनवरी, 2024 को रिलीज होने वाली है. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

मिर्जापुर सीजन 3
‘मिर्जापुर सीजन 3‘ का प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर मार्च 2024 के आखिरी सप्ताह में होगा. हालांकि आधिकारिक रिलीज की तारीख की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन चर्चा है कि सभी फिल्मिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन पूरा हो चुका है. पंकज त्रिपाठी चतुर कालीन भैया के रूप में वापस आ गए हैं, अली फज़ल बदला लेने के लिए प्रतिबद्ध गुड्डू पंडित के रूप में लौट आए हैं, और श्वेता त्रिपाठी शर्मा ने मजबूत गजगामिनी गोलू गुप्ता के रूप में अपनी भूमिका दोहराई है.
आश्रम सीजन 4
सीरीज के स्टार बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक टीजर ट्रेलर जारी किया, जो आने वाले समय का संकेत दे रहा है. सीजन 4 की कहानी बाबा निराला के कानून के साथ टकराव और पम्मी के साथ उनके रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमने की उम्मीद है. ये सीरीज साल के अंत तक रिलीज हो सकती है.

फैमिली मैन सीजन 3
मनोज बाजपेयी की लोकप्रिय वेब सीरीज द फैमिली मैन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे पसंदीदा शो में से एक है. दो सफल सीजन के बाद, फैंस इसके तीसरे सीजन की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

आर्या सीजन 3
सुष्मिता सेन ने थ्रिलर सीरीज ‘आर्या‘ से बड़ी वापसी की और अपने दमदार अभिनय से दर्शकों और क्रिटिक्स को इम्प्रेस किया. तीसरे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. डिज्नी+हॉटस्टार ने ऑफिशियल तौर पर ‘आर्या सीजन 3 फाइनल पार्ट’ के ट्रेलर रिलीज किया. इसे 9 फरवरी 2024 को रिलीज किया जाएगा.
Also Read: Mirzapur 3 OTT Release Date: पंकज त्रिपाठी की मिर्जापुर 3 इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट

पाताल लोक 2
‘पाताल लोक सीजन 2’ की रिलीज की तारीख के बारे में कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है, लेकिन एक्साइटेड फैंस 2024 में इसके आने की उम्मीद कर सकते हैं.

राणा नायडू 2
तेलुगु सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती ने नेटफ्लिक्स सीरीज ‘राणा नायडू’ की अगली कड़ी पर एक अपडेट शेयर किया है. हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि दूसरी किस्त की शूटिंग जनवरी में शुरू होने जा रही है. साल के अंत तक ये रिलीज हो सकता है.

फर्जी 2
फर्जी वेब सीरीज से बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था. अमेजन प्राइमपर रिलीज हुए इस सीरीज को ऑडियंस काफी पसंद किया था. अब सभी सीजन 2 का इंतजार कर रहे हैं.
Also Read: Panchayat 3 OTT: इंतजार खत्म, जितेंद्र कुमार की पंचायत 3 इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें टाइम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










