PHotos : कांकसा अजय नदी में पत्थर लदा डंपर फंसा, चालक व खलासी किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले

Updated at : 23 Sep 2023 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
PHotos : कांकसा अजय नदी में पत्थर लदा डंपर फंसा, चालक व खलासी किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले

विभिन्न कारणों से प्रतिदिन हजारों लोग पुल के दोनों ओर से आवागमन करते हैं. अब देखना यह है कि आवागमन व्यवस्था कब बहाल होती है. इस घटना के बाद बीरभूम जिला पुलिस प्रशासन द्वारा उक्त नदी के अस्थाई सेतु पर पुनः प्रतिबंध लगा दिया गया है. वही सेतु का मरम्मत कार्य भी रोक दिया गया है.

विज्ञापन
undefined

पानागढ़, मुकेश तिवारी : पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना इलाके के विद बिहार अंचल के शिवपुर और बीरभूम जिले के इलमबाजार के जयदेव के मध्य अजय नदी में मौजूद अस्थाई सेतु के निर्माण कार्य हेतु पत्थर लेकर आया एक डंपर नदी में आधा फंस गया. किसी तरह डंपर का चालक और खलासी जान बचाकर नदी से तैर कर बाहर निकले.

undefined

नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण ही यह हादसा हुआ. बताया जाता है की हाल ही में अजय नदी पर बना अस्थाई सेतु नदी में बढ़े जलस्तर और तेज प्रवाह के कारण टूट गया था. जिसके कारण बीरभूम और पश्चिम बर्दवान जिले के मध्य इस रास्ते से आवागमन ठप पड़ गया था. इस बीच नदी का जल स्तर कम होने पर अस्थाई सेतु का निर्माण कार्य शुरू किया गया था.

undefined

इस बाबत डंपर से पत्थर आज सुबह गिराया जा रहा था तभी अचानक नदी में जल स्तर बढ़ने के कारण आधी खाली हुई डंपर नदी में डूब कर फंस गई . बताया जाता है की जब यह घटना घटी उस वक्त कुछ अस्थाई सेतु के निर्माण मजदूर अस्थायी सेतु पर काम कर रहे थे. वे भी तैर कर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गये.

undefined

स्थानीय निवासी अवनी मजूमदार का कहना है की डंपर अस्थाई सेतु के निर्माण कार्य हेतु पत्थर लेकर आया था. आधा खाली करने के बाद अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया. जिसके कारण ही यह घटना घटी.एक अन्य निवासी गोंसाई बागदी ने कहा, जब डंपर पत्थर खाली कर रही थी उस समय पानी बहुत कम था. लेकिन अचानक नदी में पानी बढ़ गया, डंपर फंस गई .

undefined

कुछ दिन से पश्चिम बर्दवान और बीरभूम के हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. क्योंकि इस अस्थाई पुल टूटने के कारण दोनों जिलों की आवागमन व्यवस्था रुक गई है .

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola