भारत से हार के बाद वर्ल्ड कप के इस मैच में पाकिस्तान ने दर्ज की तूफानी जीत

Dharmsala: South African captain Temba Bavuma and Netherlands captain Scott Edwards during the toss before the start of the ICC Cricket World Cup 2023 match, in Dharamshala, Tuesday, Oct. 17, 2023. (PTI Photo/Kamal Kishore)(PTI10_17_2023_000101B)
पाकिस्तान के खिलाफ कंबोडिया का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है. इससे पहले दोनों टीमों के बीच चार मैच खेले गए थे. जिसमें दो में कंबोडिया को जीत मिली थी. जबकि पाकिस्तान की टीम को केवल एक में जीत मिली थी. दोनों टीमों के बीच एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था.
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023 ) में भारत के हाथों पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हार के बाद पड़ोसी मुल्क में निराशा और गुस्सा नजर आ रहा है. लेकिन इस बीच पाकिस्तान के खेल प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. पाकिस्तान की फुटबॉल टीम ने फीफा वर्ल्ड कप क्वानीफाइंग मैच में धमाकेदार जीत दर्ज की.
पाकिस्तान ने कंबोडिया को 1-0 से हराया
इस्लामाबाद के जिन्ना स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मैच में पाकिस्तान की फुटबॉल टीम ने कंबोडिया को 1-0 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग मैच जीता. पाकिस्तान की ओर से हारुन हामिद ने एक मात्र गोल दागा, जो टीम को दबरदस्त जीत दिला दी.
Also Read: World Cup: ‘नीली जर्सी देखते ही घबरा जाता है पाकिस्तान’, बशीर चाचा ने खोल दी बाबर सेना की पोल
2018 के बाद पाकिस्तान को मिली पहली जीत
वर्ल्ड रैंकिंग में 197वें नंबर की टीम पाकिस्तान ने 2018 के बाद पहली जीत दर्ज की है. पाकिस्तान का अगला मुकाबला नवंबर में सऊदी अरब, ताजिकिस्तान और जॉर्डन से होना है.
Also Read: Watch: बाबर आजम ने बेंगलुरु में मनाया जन्मदिन, ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए तैयार है पाकिस्तान
15 महीने के प्रतिबंध के बाद पहली बार मैदान में थी पाकिस्तानी टीम
पाकिस्तान फुटबॉल टीम 15 महीने के बाद पहली बार मैदान में उतरी थी. ऐसा इसलिए क्योंकि फीफा ने अप्रैल 2021 में पाकिस्तानी टीम पर 15 महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया था.
Also Read: Ind vs Pak: वसीम अकरम ने पाकिस्तान क्रिकेट की खोल दी पोल, कहा- नहीं होती खिलाड़ियों की…
कंबोडिया का रहा है पाकिस्तान पर पलड़ा भारी
पाकिस्तान के खिलाफ कंबोडिया का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है. इससे पहले दोनों टीमों के बीच चार मैच खेले गए थे. जिसमें दो में कंबोडिया को जीत मिली थी. जबकि पाकिस्तान की टीम को केवल एक में जीत मिली थी. दोनों टीमों के बीच एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










