OTT पर राज कर रही हैं ये 8 मूवीज-वेब सीरीज, वीकेंड पर देखने का बना सकते हैं प्लान, देखें लिस्ट में क्या है?

Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Jan 2024 3:00 PM

विज्ञापन

नया साल के साथ ओटीटी की दुनिया में कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है. साल के पहले हफ्ते में आपके पास ओटीटी पर देखने के लिए बहुत सारे ऑप्शन है. इसे आप वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

कंगना रनौत स्टारर तेजस एक एक्शन थ्रिलर है जो 2023 में रिलीज हुई थी और अब ये ओटीटी पर रिलीज की गई है. इस फिल्म में कंगना एक महिला फाइटर पायलट के रूप में दिख रही हैं. इस फिल्म को आप जी 5 पर देख सकते हैं.

undefined

फिल्म Good Grief एक आर्टिस्ट की कहानी को दर्शाती है जो एक बड़े नुकसान से उभरने के लिए अपने बेस्ट फ्रेंड्स के साथ एक ट्रिप पे पेरिस चले जाते हैं. ये फिल्म 5 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

undefined

Gyeongseong Creature Part 2 एक्शन से भरपूर एक कोरियन ड्रामा सीरीज है जिसमें दो लड़कों की कहानी दिखाई गई है जिन्हें अजीबो गरीब स्थितियों का सामना करना पड़ता है. ये सीरीज 5 जनवरी को नेटफ्लिकस पर रिलीज होगी.

undefined

2010 में रिलीज हुई मशहूर फिल्म कराटे किड अब ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है. ये कहानी है एक छोटे से बच्चे की जो कराटे सीखने में जी जान लगा देता है. इस फिल्म को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.

undefined

मैरी माय हसबेंड 2 एपिसोड्स की एक साउथ कोरिया सीरीज है जिसकी कहानी एक नोवेल से प्रेरित है. इस सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

undefined

फिल्म Hi Nanna में एक पिता और उसकी बेटी के जीवन की कहानी दिखाई गई है जिनके जीवन में एक बड़ा ट्विस्ट आता है जो उन दोनों को झकझोर कर रख देता है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

undefined

सीरीज Cubicles Season 3 एक कॉमेडी ड्रामा सीरीज है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक यंगस्टर अपने वर्क लाइफ को बैलेंस करने में स्ट्रगल करता है. ये सीरीज 5 जनवरी को सोनी लिव पर रिलीज होगी.

undefined

फिल्म Conjuring Kannappan तमिल भाषा की एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसे हिंदी में डब किया गया है. इस फिल्म में जिस तरह से डर और रोमांच को एक साथ दिखाया गया है वो बेहद ही मजेदार है. ये फिल्म 5 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

Also Read: Jan 2024 OTT Web Series: 2024 के पहले महीने रिलीज होगी 4 धांसू वेब सीरीज,वीकेंड पर देखने का बना सकते हैं प्लान

रिपोर्ट-पुष्पांजलि

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola