108MP कैमरा और 12GB RAM वाले OnePlus के स्मार्टफोन की घट गई कीमत, जानिए अब कितने में मिलेगा

OnePlus Nord CE 3 5G को मिड बजट रेंज में अच्छे हैंडसेट्स में गिना जाता है. इस समय यह फोन डिस्काउंट ऑफर के साथ मिल रहा है. OnePlus Nord CE 3 5G में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है.

Nord CE 3 5G OnePlus का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है. यह हैंडसेट भारत में 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया गया था. OnePlus Nord CE 3 5G पर डिस्काउंट और स्पेसिफिकेशंस के बारे में चलिए जानते हैं-

OnePlus Nord CE 3 5G को मिड बजट रेंज में अच्छे हैंडसेट्स में गिना जाता है. इस समय वक्त यह फोन डिस्काउंट ऑफर के साथ मिल रहा है. OnePlus Nord CE 3 5G में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है.
Also Read: OnePlus 12 के ये दो यूनिक फीचर्स आपको इसे खरीदने पर कर देंगे मजबूर! जानें क्या है खास?

OnePlus Nord CE 3 5G Features & Specifications
Nord CE 3 5G स्मार्टफोन 30,000 रुपये से कम में आनेवाले स्मार्टफोन्स के टॉप ऑप्शंस में शामिल होता है. OnePlus Nord CE 3 5G को भारत में 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया गया था.

वनप्लस के इस हैंडसेट को अगर आप भी लेने की सोच रहे हैं, तो बढ़िया मौका है. OnePlus ने अपने Nord CE 3 5G मॉडल की कीमत में 2000 रुपये तक कटौती की है. नॉर्ड सीई 3 5जी में 108MP प्राइमरी, 6.7 इंच AMOLED और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज जैसे फीचर्स दिये गए हैं.
Also Read: Apple से लेकर OnePlus तक, साल 2024 में लॉन्च होंगे ये दमदार स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट

OnePlus Nord CE 3 स्मार्टफोन में 6.72 इंच डिस्प्ले, स्क्रीन का रेजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है. फोन Oxygen OS पर आधारित एंड्रॉयड 13.1 पर काम करता है. यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रॉसेसर से लैस है. फोन में ट्रिपल रियर कैमरा है. इसका पहला सेंसर 108 मेगापिक्सल, दूसरा 2 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है. 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है. 5000 एमएएच की बैटरी, 67W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.

OnePlus Nord CE 3 5G Discount Offer
वनप्लस नॉर्ड सीई 3 5जी के 8 जीबी रैम औरव 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. अब 2000 रुपये के डिस्काउंट के साथ इसे 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.

Nord CE 3 5G के 28,999 रुपये वाले 12 जीबी रैम औरव 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को 27,999 रुपये में खरीदने का मौका है. यह स्मार्टफोन डिस्काउंट प्राइस पर अमेजन और वनप्लस इंडिया की वेबसाइट पर मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










