OnePlus 12 के ये दो यूनिक फीचर्स आपको इसे खरीदने पर कर देंगे मजबूर! जानें क्या है खास?

OnePlus 12: स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी वनप्लस आने वाले कुछ ही दिनों में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को लॉन्च करने को तैयार है. इस स्मार्टफोन में आपको कई यूनिक फीचर्स देखने को मिल जाएंगे. तो चलिए इन फीचर्स के बारे में डीटेल से जानते हैं.
OnePlus 12 Unique Features: वनप्लस के स्मार्टफोन्स बायर्स द्वारा काफी पसंद किये जाते हैं. इनके स्मार्टफोन में आपको प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी के साथ कीमत के हिसाब से काफी जबरदस्त हार्डवेयर सेटअप भी देखने को मिल जाता है. कई बायर्स इनके स्मार्टफोन्स को इनकी जबरदस्त कैमरा क्वालिटी के लिए भी खरीदना पसंद करते हैं. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें वनप्लस (OnePlus) के पास बजट सेगमेंट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के स्मार्टफोन्स मौजूद हैं. बायर्स इनमें से अपनी प्रिफरेंस और बजट के हिसाब से कोई सा भी ऑप्शन चुन सकते हैं. हाल ही में खबर आयी है कि, OnePlus अपने स्मार्टफोन्स के पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए अपने लेटेस्ट OnePlus 12 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है. बता दें ये एक प्रीमियम सेगमेंट स्मार्टफोन है. इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात हैं इसके यूनिक फीचर्स. इस स्मार्टफोन में आपको दो ऐसे यूनिक फीचर्स मिल जाते हैं जिसे आपने आजतक किसी भी अन्य स्मार्टफोन में नहीं देखा होगा. तो चलिए इस स्मार्टफोन और इसके यूनिक फीचर्स के बारे में डीटेल से जान लेते हैं.
अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं तो बता दें वनप्लस की तरफ से लॉन्च किया जा रहा यह अबतक का सबसे पावरफुल प्रीमियम स्मार्टफोन होने वाला है. बीते कुछ दिनों के दौरान इस स्मार्टफोन से जुड़े कुछ लीक्स भी सामने आये हैं. केवल यहीं नहीं, टिप्सटर Digital Chat Station की ओर से इस स्मार्टफोन का AnTuTu बेंचमार्क स्कोर शेयर किया गया है. इस बेंचमार्क स्कोर को देखने पर पता चलता है कि, स्पेशल कूलिंग सिस्टम के साथ इस स्मार्टफोन ने पूरे 2,333,033 पॉइंट्स स्कोर किए हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कंपनी ने इस स्मार्टफोन में ऐसे कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है जैसा किसी भी अन्य स्मार्टफोन में नहीं किया गया है.
Also Read: लॉन्च से पहले iQOO 12 की कीमत हुई लीक, होंगी ये जबरदस्त खूबियां
ली जेइ लुइस जो कि वनप्लस चीन के प्रेसिडेंट हैं उन्होंने मिक्रोब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म पर इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, OnePlus के इस नये स्मार्टफोन में कंपनी ने इंडस्ट्री का पहला 9140mm² वेपर चैंबर दिया गया है. यह वेपर चैम्बर 38,547mm² एरिया को कवर कर सकता है. टेक्नोलॉजी यहीं पर खत्म नहीं हो जाती है इस स्मार्टफोन में दुनिया का पहला इंटीग्रेटेड डुअल-साइकल हीट डिसिपेशन सिस्टम का भी इस्तेमाल किया गया है. इनकी वजह से हैवी प्रोसेसिंग के दौरान भी यह स्मार्टफोन गर्म नहीं होगा और यूजर्स चिपसेट से बेस्ट परफॉरमेंस निकाल सकेंगे.
OnePlus 12 स्मार्टफोन में आपको Rain Water Touch फीचर भी दिया गया है. इस फीचर्स की वजह से जब भी आपके डिस्प्ले पर पानी की बूंदें गिरेंगी स्क्रीन पर घोस्ट टच की समस्या नहीं होगी. OnePlus ने इस फीचर को सबसे पहले अपने OnePlus Ace 2 Pro स्मार्टफोन में दिया था. इसका मतलब है कि इस फीचर के साथ आने वाला यह कंपनी का दूसरा स्मार्टफोन है. इस फीचर की वजह से अब बारिश के दौरान आपके स्मार्टफोन में घोस्ट टच की समस्या नहीं होगी.
Also Read: Best Smartphones Under Rs 30K: 30 हजार रुपये से सस्ते ये हैं बेस्ट स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट
वनप्लस की तरफ से लॉन्च किया जा रहा यह पहला स्मार्टफोन है जिसमें आपको अल्ट्रा-थिन अंडर-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर फीचर दिया जा रहा है. इस फीचर की वजह से स्मार्टफोन को अनलॉक करना ना सिर्फ आसान जाएगा बल्कि यह प्रोसेस भी अन्य ऑप्शंस की तुलना में फास्ट हो जाएगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें यह एक तरह से यह फिंगरप्रिंट स्कैनर डिस्प्ले का ही पार्ट होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










