ePaper

Apple से लेकर OnePlus तक, साल 2024 में लॉन्च होंगे ये दमदार स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट

Updated at : 26 Dec 2023 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
Apple से लेकर OnePlus तक, साल 2024 में लॉन्च होंगे ये दमदार स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट

Smartphones Launching in 2024: साल 2024 में इंडियन स्मार्टफोन मार्केट काफी बड़ा होने वाला है. साल के शुरूआती महीने में ही आपको कई पॉवरफुल स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग देखने को मिलने वाली है. आज हम आपको इन्हीं सभी स्मार्टफोन्स के बारे में बताने वाले हैं.

विज्ञापन
undefined

Smartphones Launching in 2024: साल 2024 स्मार्टफोन लवर्स के लिए काफी रोमांच भरा होने वाला है. इस साल आपको कई प्रीमियम और फीचर रिच स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग देखने को मिलने वाली है. ऐसे में अगर आप भी अगले साल अपने लिए एक प्रीमियम और पावरफुल स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह स्टोरी आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको उन सभी स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें कंपनियां अगले साल लॉन्च करने वाली है. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

undefined

Apple iPhone 16: अगले साल लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट में यह एक सबसे बड़ा नाम है. बायर्स ऐपल के स्मार्टफोन्स को खरीदने के लिए काफी लंबा इंतजार करते हैं और जब इन्हें लॉन्च किया जाता है तो फिर जमकर खरीदते भी हैं. इस स्मार्टफोन में आपको वर्टीकल कैमरा सेटअप भी देखने को मिल सकता है. केवल यहीं नहीं इस स्मार्टफोन में आपको FaceID फीचर भी देखने को मिल सकता है.

Also Read: OnePlus 12 के ये दो यूनिक फीचर्स आपको इसे खरीदने पर कर देंगे मजबूर! जानें क्या है खास?
undefined

OnePlus 12: वनप्लस के तरफ से लॉन्च किया जा रहा यह अबतक का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन है. इस स्मार्टफोन में आपको कई यूनिक फीचर्स देखने को मिल जाते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस स्मार्टफोन को भी अगले साल लॉन्च करने वाली है. यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के सपोर्ट के साथ आएगा और इसमें आपको आउट ऑफ दी बॉक्स Android 14 भी देखने को मिल जाएगा.

undefined

Samsung Galaxy S24: साल 2024 में सैमसंग अपने प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट S24 सीरीज को भी दुनिया के सामने पेश करने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स की अगर माने तो कंपनी इस स्मार्टफोन को अगले साल के शुरूआती महीनों के दौरान ही लॉन्च करने वाली है. S24 स्मार्टफोन में आपको पहले की तुलना में कई बड़े अपडेट्स भी देखने को मिल जाएंगे.

Also Read: iPhone 15 पर ढेर सारे पैसे बचाने का मौका, जानें कहां से उठा सकते हैं ऑफर का फायदा
undefined

ASUS ROG 8: आसुस का यह स्मार्टफोन खास तौर पर गेमर्स को टारगेट करता है. कंपनी इस परफॉरमेंस ओरिएंटड स्मार्टफोन को अगले साल लॉन्च करने वाली है. इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट का सपोर्ट देखने को मिल जाएगा.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola