Bengal Chunav 2021 : विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में सीएम ममता बनर्जी को एक और झटका, खेल मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला का इस्तीफा

Bengal Chunav 2021 : कोलकाता (अमर शक्ति) : शुभेंदु अधिकारी के बाद अब पश्चिम बंगाल के खेल राज्य मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने मंत्री पद छोड़ दिया है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी व राज्य के खेल राज्य मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्तीफा पत्र सौंपा है.
Bengal Chunav 2021 : कोलकाता (अमर शक्ति) : शुभेंदु अधिकारी के बाद अब पश्चिम बंगाल के खेल राज्य मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने मंत्री पद छोड़ दिया है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी व राज्य के खेल राज्य मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्तीफा पत्र सौंपा है.
राज्य सचिवालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी रतन शुक्ला ने मंत्री पद छोड़ने के साथ ही यह भी कहा है कि वह राजनीति से संन्यास लेना चाहते हैं और फिर से क्रिकेट जगत में लौटना चाहते हैं. लक्ष्मी रतन शुक्ला ने फिलहाल सिर्फ मंत्री पद छोड़ा है. उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है. इसके साथ ही श्री शुक्ला हावड़ा सदर जिला के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं. पार्टी के कार्यकलापों से पूर्ण रूप से जुड़े हुए हैं. वह पार्टी का पद छोड़ेंगे या नहीं, इस बारे में श्री शुक्ला ने कोई जानकारी नहीं दी है.
Also Read: तृणमूल से भाजपा में आये शोभन चटर्जी और वैशाखी बनर्जी ने अपनी ही ‘ग्रांड लांचिंग’ से बनायी दूरी
इस संबंध में तृणमूल कांग्रेस सांसद व प्रवक्ता सौगत राय ने कहा कि लक्ष्मी रतन शुक्ला के इस कदम से काफी दुखी हैं. किस कारण से उन्होंने यह पद छोड़ा है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. अपनी समस्याओं को लेकर उन्होंने किसी से कोई बात भी नहीं की है. उन्होंने कहा कि ऐसा कदम उठाने से पहले उन्हें पार्टी नेतृत्व से बातचीत करनी चाहिए.
Also Read: क्या है पश्चिम बंगाल का ‘सबुज साथी’ योजना? गणतंत्र दिवस परेड की झांकी में होगा शामिल
लक्ष्मी रतन शुक्ला के पार्टी छोड़ने पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के साथ अब सच्चे राजनेता रहना नहीं चाहते. तृणमूल कांग्रेस में सच बोलने वाले नेताओं को दबा कर रखा जाता है. उन्होंने कहा कि अगर लक्ष्मी रतन शुक्ला भाजपा में शामिल होने की इच्छा जाहिर करते हैं तो उनका स्वागत है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




