ePaper

तृणमूल से भाजपा में आये शोभन चटर्जी और वैशाखी बनर्जी ने अपनी ही ‘ग्रांड लांचिंग’ से बनायी दूरी

Updated at : 04 Jan 2021 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल से भाजपा में आये शोभन चटर्जी और वैशाखी बनर्जी ने अपनी ही ‘ग्रांड लांचिंग’ से बनायी दूरी

दिनभर चले नाटक के बाद आखिरकार भाजपा के रोड शो में शोभन चटर्जी और वैशाखी बनर्जी नहीं पहुंचे. भाजपा ने पार्टी में शोभन चटर्जी की ग्रांड लांचिंग के लिए इस रोड शो का आयोजन किया था. अपनी महिला मित्र वैशाखी बनर्जी की नाराजगी की वजह से शोभन भी रोड शो में शामिल नहीं हुए.

विज्ञापन

कोलकाता (आनंद सिंह) : दिन भर चले नाटक के बाद आखिरकार भाजपा के रोड शो में शोभन चटर्जी और वैशाखी बनर्जी नहीं पहुंचे. भाजपा ने पार्टी में शोभन चटर्जी की ग्रांड लांचिंग के लिए इस रोड शो का आयोजन किया था. अपनी महिला मित्र वैशाखी बनर्जी की नाराजगी की वजह से शोभन भी रोड शो में शामिल नहीं हुए.

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, कोलकाता में अपनी ताकत का अहसास कराने के अलावा रोड शो के जरिये भाजपा में शोभन व वैशाखी को स्थापित करने की योजना थी. डेढ़ वर्ष पहले पार्टी में शामिल होने के बावजूद भाजपा के किसी कार्यक्रम में उन्हें सक्रिय नहीं देखा गया.

हाल ही में उन्हें कोलकाता जोन का पर्यवेक्षक बनाया गया था. उनकी महिला मित्र वैशाखी को सह-संयोजक बनाया गया था. सूत्रों के मुताबिक वैशाखी बनर्जी इस बात से नाराज थीं कि उनके साथ सह-संयोजक एक अन्य नेता को क्यों बनाया गया.

Also Read: पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए फैसला लेने का वक्त : अनुराग ठाकुर

स्थिति को संभालने के लिए रविवार रात को उन्हें मनाने भाजपा के कुछ नेता पहुंचे थे, लेकिन वैशाखी ने रोड शो में शामिल होने से इनकार कर दिया था. इसके बाद शोभन चटर्जी के भी रोड शो में शामिल होने को लेकर अनिश्चितता बन गयी थी.

सोमवार को हेस्टिंग्स स्थित भाजपा कार्यालय से शोभन व वैशाखी को मनाने की कोशिश की गयी, लेकिन कई कोशिशों के बाद भी वह नहीं मानीं. इसके बाद कोलकाता के पूर्व मेयर शोभन चटर्जी ने भी रोड शो में जाने से इनकार कर दिया.

Also Read: Bengal Chunav 2021: अधीर रंजन चौधरी की अध्यक्षता में वाम दलों के साथ गठबंधन पर चर्चा के लिए कांग्रेस ने बनायी कमेटी
3:30 बजे शुरू हुआ भाजपा का रोड शो

भाजपा समर्थक रोड शो के लिए तैयार थे. आखिरकार शोभन चटर्जी व वैशाखी बनर्जी के बगैर ही दोपहर करीब 3.30 बजे रोड शो शुरू हुआ. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय, बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह व अन्य सामिल हुए.

हालांकि, भाजपा की ओर से औपचारिक तौर पर बताया गया है कि वैशाखी बनर्जी की तबीयत खराब थी. इसिलए वह रैली में शामिल नहीं हुईं. इसी वजह से शोभन चटर्जी भी नहीं आ सके. श्री विजयवर्गीय ने कहा कि जुलूस में कौन शामिल हुआ और कौन नहीं, यह बड़ी बात नहीं. यह भाजपा का जुलूस है.

Also Read: West Bengal Election 2021: बंगाल के वोटरों को लुभाने आयेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
रोड शो के रूट में किया गया बदलाव

रोड शो को पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बाद रूट में बदलाव करके व गाड़ियों की संख्या को कम करके जुलूस शुरू हुआ. सजी-धजी गाड़ी पर नेता सवार हुए थे. लोगों की खासी भीड़ देखी गयी. प्रदेश भाजपा कार्यालय में श्री चटर्जी के पहुंचने पर उनके अपना दायित्व लेने की बात थी, लेकिन उनके न पहुंचने पर भाजपा कार्यालय में भी कार्यक्रम में बदलाव हुआ.

भाजपा के रोड शो पर फेंका जूता

उधर, वाटगंज इलाके में जुलूस पर जूता फेंकने का आरोप लगा है. आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा है. वाटगंज में पहले से ही तृणमूल का एक अस्थायी मंच था. आरोप है कि भाजपा का जुलूस जब इलाके में पहुंचा तो इसी मंच से जूता फेंका गया. थोड़ी देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हुई, लेकिन पुलिस ने स्थिति संभाल ली.

Also Read: नेताजी सुभाष की जयंती को ‘देश नायक दिवस’ के रूप में मनायेगी बंगाल सरकार, ममता का एलान

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola