Bengal Chunav 2021: अधीर रंजन चौधरी की अध्यक्षता में वाम दलों के साथ गठबंधन पर चर्चा के लिए कांग्रेस ने बनायी कमेटी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2021 7:12 PM
Bengal Chunav 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में वाम दलों के साथ सीटों के तालमेल और साझा कार्यक्रम तय करने के मकसद से बातचीत करने के लिए कांग्रेस ने चार सदस्यीय समिति का गठन किया है. पार्टी के प्रदेश प्रभारी जितिन प्रसाद ने यह जानकारी दी है.
Bengal Chunav 2021: कोलकाता/नयी दिल्ली : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में वाम दलों के साथ सीटों के तालमेल और साझा कार्यक्रम तय करने के मकसद से बातचीत करने के लिए कांग्रेस ने चार सदस्यीय समिति का गठन किया है. पार्टी के प्रदेश प्रभारी जितिन प्रसाद ने यह जानकारी दी है.
श्री प्रसाद के मुताबिक, पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी इस समिति की अध्यक्षता करेंगे. इस समिति में वरिष्ठ नेता अब्दुल्ला मन्नान, प्रदीप भट्टाचार्य और नेपाल महतो भी शामिल हैं. कांग्रेस इस साल अप्रैल-मई में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में वाम दलों के साथ गठबंधन करने की तैयारी में है.
कांग्रेस के पश्चिम बंगाल प्रभारी जितिन प्रसाद ने हाल ही में पश्चिम बंगाल का दौरा किया था और गठबंधन के संदर्भ में पार्टी की प्रदेश इकाई के नेताओं से विस्तृत चर्चा की थी. पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के ज्यादातर नेताओं ने वाम दलों के साथ गठबंधन की पैरवी की थी.
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटें हैं. वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और वामदल ने गठबंधन किया. तब कांग्रेस को 44 सीटों पर जीत मिली थी. वामदलों ने 32 सीट पर जीत दर्ज की थी. इस बार सत्तारूढ़ तृणमूल को कड़ी टक्कर दे रही भाजपा को महज 3 सीटें मिलीं थीं.
पश्चिम बंगाल की 16वीं विधानसभा का कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है. इसके पहले अप्रैल और मई में राज्य विधानसभा चुनाव कराये जाने की उम्मीद है. तृणमूल अपनी सरकार को बचाने के लिए पूरा जोर लगा रही है, तो भाजपा इस बार सत्ता पर काबिज होना चाह रही है.
Also Read: नेताजी सुभाष की जयंती को ‘देश नायक दिवस’ के रूप में मनायेगी बंगाल सरकार, ममता का एलान
इसलिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता लगातार पश्चिम बंगाल का दौरा कर रहे हैं. भाजपा और तृणमूल के बीच एक-दूसरे की पार्टी के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कराने की भी होड़ मची हुई है. दूसरी तरफ, कांग्रेस ने वामदलों के साथ मिलकर तृणमूल और भाजपा को हराने की रणनीति बनायी है.
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










