चाईबासा में दीवार ढहने से एक की मौत, दो घायल

one dead two injured as wall collapsed in chaibasa of jharkhand. सुबह चार युवक हड़िया पीने बनटोला (Bantola) निवासी देवानंद लकड़ा के गोदाम में गये थे. अंदर बैठकर सभी हड़िया पी रहे थे. इसी दौरान बिरसा लकड़ा के घर की मिट्टी की दीवार गिर गयी. विशाप कारवा, कृष्णा कारवा और दुर्गा कारवा दीवार के नीचे दब गये.
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा में सदर थाना अंतर्गत बान टोला स्थित एक मकान की दीवार ढहने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी. रविवार सुबह करीब 8 बजे युवक गोदाम में हड़िया पी रहा था. इसी समय दीवार ढह गयी, जिसके मलबे में दबने से युवक की मृत्यु हो गयी. दो अन्य युवक घायल हो गये हैं.
स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर युवकों को सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने विशाप कारवा को मृत घोषित कर दिया. तीनों युवक सदर थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना मुहल्ला के रहने वाले हैं. घायलों के नाम कृष्णा कारवा और दुर्गा कारवा हैं. इनका इलाज चल रहा है.

बताया गया है कि सुबह चार युवक हड़िया पीने बनटोला निवासी देवानंद लकड़ा के गोदाम में गये थे. अंदर बैठकर सभी हड़िया पी रहे थे. इसी दौरान बिरसा लकड़ा के घर की मिट्टी की दीवार गिर गयी. विशाप कारवा, कृष्णा कारवा और दुर्गा कारवा दीवार के नीचे दब गये. एक युवक जान बचाने में कामयाब रहा.
मकान मालिक बिरसा लकड़ा की पत्नी पूनम लकड़ा ने बताया कि सुबह 4-5 लोग घर के बाहर आंगन में बैठकर हड़िया पी रहे थे. उसी समय अचानक घर के तीन कमरे की मिट्टी की दीवार गिर गयी. इसके मलबे में तीनों दब गये. एक वहां से भाग गया. पूनम लकड़ा ने बताया कि घर पुराना था और लगातार तीन दिन की बारिश में यह कमजोर हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




