ओडिशा के नए राज्यपाल ने शपथ लेने से पहले पुरी में किया भगवान जगन्नाथ के दर्शन

Updated:
विज्ञापन

रघुबर दास ने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे ओडिशा के लोगों की सेवा करने का मौका मिला है. मैंने भगवान जगन्नाथ से वंचितों की सेवा करने की शक्ति देने का आशीर्वाद मांगा. राज्य का विकास मेरी प्राथमिकता है. ओडिशा का राजभवन 24 घंटे लोगों के लिए खुला रहेगा.’

विज्ञापन
undefined

मनोनीत राज्यपाल रघुबर दास सोमवार को ओडिशा पहुंचे और एक दिन बाद होने वाले शपथग्रहण समारोह से पहले पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दास तड़के ट्रेन से पुरी पहुंचे. स्टेशन पर पुरी के जिलाधिकारी समर्थ वर्मा और पुलिस अधीक्षक कंवर विशाल सिंह ने उनका अभिनंदन किया.

विज्ञापन
undefined

इसके बाद वह तटीय शहर स्थित राजभवन गए और बाद में मंदिर पहुंचे. गृह राज्य मंत्री टीके बेहरा ने मंदिर के मुख्य द्वार ‘सिंह द्वार’ पर मनोनीत राज्यपाल रघुबर दास का स्वागत किया.

undefined

मंदिर में दर्शन करने के बाद रघुबर दास ने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे ओडिशा के लोगों की सेवा करने का मौका मिला है. मैंने भगवान जगन्नाथ से वंचितों की सेवा करने की शक्ति देने का आशीर्वाद मांगा. राज्य का विकास मेरी प्राथमिकता है. ओडिशा का राजभवन 24 घंटे लोगों के लिए खुला रहेगा.’

undefined

रघुबर दास ने पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश में रेल दुर्घटना में करीब 14 लोगों की मौत पर भी दुख व्यक्त किया. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता रघुबर दास दिन में बाद में राज्य की राजधानी भुवनेश्वर गए. वह आज राजभवन में रुकेंगे. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक राजभवन में उनसे मुलाकात कर सकते हैं. ओडिशा के 26वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेने से पहले वह मंगलवार सुबह लिंगराज मंदिर भी जाएंगे.

undefined

शपथग्रहण समारोह पूर्वाह्न 11 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा. शपथग्रहण समारोह में झारखंड से उनके कई समर्थकों और उनके परिवार के सदस्यों के शामिल होने की संभावना है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18 अक्टूबर को रघुबर दास को ओडिशा का नया राज्यपाल नामित किया था. वह गणेशी लाल की जगह लेंगे.

Also Read: जमीन से जुड़े नेता रघुवर दास का बीजेपी के मंडल अध्यक्ष से झारखंड के सीएम और ओडिशा के राज्यपाल तक का ऐसा है सफर
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola