LPG की बढ़ती कीमत को लेकर Nusrat Jahan का पीएम मोदी पर हमला, ट्वीट कर पूछा ये सवाल
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Mar 2021 5:46 PM
Nusrat jahan attack pm narendra modi, lpg price today : एलपीजी की बढ़ती कीमत को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. नुसरत ने कहा कि रसोई गैस की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन हमारे पीएम इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैे. नुसरत ने ट्वीट कर पीएम मोदी से इस पर चुप्पी तोड़ने की अपील की है.
Bengal Chunav 2021 : एलपीजी की बढ़ती कीमत को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. नुसरत ने कहा कि रसोई गैस की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन हमारे पीएम इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैे. नुसरत ने ट्वीट कर पीएम मोदी से इस पर चुप्पी तोड़ने की अपील की है.
नुसरत जहां (Nusrat Jahan) ने ट्वीट कर कहा कि पीएम मोदी ने आम आदमी को अंतहीन दु:ख और पीड़ा देने का वादा किया है. उन्होंने आगे लिखा, ‘रसोई गैस की कीमत केवल चार महीनों में 695 रूपये से बढ़कर 845 रूपये तक जा पहुंची है. नुसरत ने इसी के साथ पीएम मोदी से पूछा कि आप अपनी चुप्पी इसपर कब तोड़ेंगे
बताते चलें कि इससे पहले नुसरत जहां पीएम मोदी को टेलीप्रॉम्पटर मुद्दे पर घेर चुकी है. नुसरत जहां ने बीते दिनों एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘पीएम मोदी बंगालियों के कुछ वोट पाने के लिए टेलीप्रॉम्पटर का इस्तेमाल कर रहे हैं. अब यह साबित हो चुका है कि बीजेपी बंगाल की जनता से एकदम कट चुकी है. नुसरत ने आगे लिखा कि पीएम मोदी अब खुद बीजेपी की नौटंकी का पिटारा खोल देते हैं.’
1 मार्च से एलपीजी की कीमत में बढ़ोतरी- बता दें कि देशभर में एक मार्च से रसोई गैस की कीमत और 25 रुपये बढ़ गयी है और यह दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में 819 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है. जबकि कोलकाता में यह 845.50 रुपये और चेन्नई में 835 रुपये हो गयी है.
Posted By : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










