अब Instagram पर अपनी ही फोटो से बना सकेंगे स्टिकर्स, जानें कैसे काम करता है ये नया फीचर

Instagram New Feature: अगर आप इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो यह स्टोरी आपके लिए काफी मजेदार होने वाली है. बता दें Instagram में कंपनी ने एक नया फीचर जोड़ा है जिसकी मदद से आप अपनी ही तस्वीर का इस्तेमाल कर स्टिकर्स क्रिएट कर सकेंगे. चलिए इस फीचर के बारे में डीटेल से जानते हैं.
Instagram New Feature: आज के समय में शायद ही कोई ऐसा हो जो कि सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स का इस्तेमाल न करता हो. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की अगर बात करें तो मेटा के अंतर्गत आने वाला इंस्टाग्राम भी एक सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म की ही श्रेणी में आता है. अगर आप भी इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी मजेदार और रोचक होने वाली है. जैसा कि आप सभी जानती ही होंगे कि यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर और स्मूथ बनाने के लिए कंपनी हर कुछ समय पर अपने प्लैटफॉर्म पर नये फीचर्स को जोड़ती रहती हैं. ये फीचर्स मजेदार होने के साथ ही काफी काम के भी होते हैं. आज हम आपको इंस्टाग्राम के ऐसे ही एक मजेदार फीचर के बारे में बताने वाले हैं. तो चलिए इस फीचर के बारे में विस्तार से जान लेते हैं और यह भी जानते हैं कि आखिर आप इसका इस्तेमाल किस तरह से कर सकते हैं.
अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें इंस्टाग्राम एक काफी पॉपुलर और लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म है. यह प्लैटफॉर्म युवाओं के बीच काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. इस्टाग्राम का इस्तेमाल आज के समय में एंटरटेनमेंट से लेकर जानकारी तक इकठ्ठा करने के लिए किया जाने लगा है. प्लैटफॉर्म पर मजूद करोड़ों यूजर्स को ध्यान में रखते हुए और उनके अनुभव को पहले से बेहतर बनाने के लिए अब कंपनी ने एक नये फीचर को जारी कर दिया है. इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने फोटोज और वीडियोज का इस्तेमाल कर स्टिकर्स क्रिएट कर सकेंगे। आप सभी यह बात तो जानते ही होंगे कि इंस्टाग्राम शॉर्ट वीडियोज के लिए दुनियाभर में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. इंस्टाग्राम के रील्स यूजर्स को घंटों तक प्लैटफॉर्म पर बांधकर रखने की क्षमता रखता है.
Also Read: iPhone पर भी अब रिकॉर्ड कर सकेंगे कॉल्स, जानें क्या है आसान तरीका
आपकी जानकारी के लिए बता दें इंस्टाग्राम ने कुछ ही समय पहले अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए मेन फीड पर रील और क्लोज फ्रेंड लिस्ट फीचर को पेश किया था. लेकिन अब कंपनी एक और फीचर को प्लैटफॉर्म पर जोड़ने की तैयारी में है. इस फीचर के लिए कंपनी ने तैयारियां भी पूरी कर ली हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की अगर माने तो आने वाले समय में इंस्टा यूजर्स को नया एडिटिंग टूल मिलेगा जिसकी मदद से यूजर्स फोटो और वीडियो से फोटो स्टिकर्स क्रिएट कर सकेंगे. अब देखने वाली बात यह होगी कि आखिर यह फीचर यूजर्स के लिए कब तक जारी की जाती है.
इंस्टाग्राम में जो फीचर जुड़ने वाला है उसकी खास बात यह होगी कि, आप AI का इस्तेमाल कर अपने ही फोटोज और वीडियोज की मदद से स्टिकर्स क्रिएट कर सकेंगे. इस नए एडिटिंग टूल की जानकारी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने खुद अपने एक बयान में दिए. जानकारी देते हुए जुकरबर्ग ने बताया कि, इंस्टाग्राम में एक नया एडिटिंग टूल आने वाला है जो किसी भी फोटो और वीडियो के किसी भी पार्ट को कस्टम स्टीकर में कुछ ही सेकंड में कनवर्ट कर सकता है. सामने आयी जानकारी के मुताबिक यह फीचर फिलहाल यह नया एडिटिंग टूल टेस्टिंग के फेज में है. इस फीचर के बारे में जानकारी देते हुए जुकरबर्ग ने अपने चैनल में एक वीडियो भी शेयर किया. इस वीडियो में दिखाया गया कि आप किस तरह से वीडियो का इस्तेमाल कर स्टिकर क्रिएट कर सकेंगे. इतना ही नहीं आप गैलरी में सेव्ड फोटोज की मदद से भी स्टिकर्स क्रिएट कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










