Noida-Ghaziabad Election Result Live: नोएडा भाजपा के पंकज सिंह ने रचा इतिहास, 1 लाख 79 हजार मतों से जीते
Noida-Ghaziabad Election Result Live Updates: गाजियाबाद सदर से भारतीय जनता पार्टी के अतुल गर्ग अपनी झोली में कुल 23,152 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, जैसा कि भारत के चुनाव आयोग की वेबसाइट ने दिखाया है। बसपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार ने दूसरी बढ़त बना ली है. तीसरे स्थान पर एसपी के विशाल वर्मा हैं.
नोयडा से पंकज सिंह ने इतिहास रचा-
1 लाख 79 हज़ार वोटों से चुनाव जीते पंकज सिंह,अजित पवार का एक लाख 65 हज़ार का रिकॉर्ड टूटा .
नोएडा सीट से बीजेपी के पंकज सिंह आगे, गाजियाबाद में अतुल गर्ग आगे
गाजियाबाद विधानसभा सीट से बीजेपी के अतुल गर्ग 4,380 वोटों से आगे चल रहे हैं. बसपा के कृष्ण कुमार और सपा के विशाल वर्मा में कांटे की टक्कर है. बीजेपी के पंकज सिंह 30,931 वोटों से आगे चल रहे हैं. समाजवादी पार्टी(samajwadi party) के सुनील चौधरी दूसरे स्थान पर हैं, उसके बाद बसपा के कृपा राम शर्मा हैं. नोएडा से पंखुड़ी पाठक पीछे चल रही है.
अतुल गर्ग 35,849 वोटों से आगे
गाजियाबाद में बीजेपी के अतुल गर्ग 35,849 वोटों से आगे हैं. बसपा के कृष्ण कुमार दूसरे स्थान पर रहे जबकि सपा के विशाल वर्मा तीसरे स्थान पर रहे हैं.
बीजेपी के अतुल गर्ग 23 हजार वोटो से आगे
गाजियाबाद सदर से भारतीय जनता पार्टी के अतुल गर्ग अपनी झोली में कुल 23,152 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, जैसा कि भारत के चुनाव आयोग की वेबसाइट ने दिखाया है. बसपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार ने दूसरी बढ़त बना ली है. तीसरे स्थान पर एसपी के विशाल वर्मा हैं.
2017 में गाजियाबाद में इन्हें मिली थी जीत
साहिबाबाद: भाजपा के सुनील कुमार शर्मा विधायक चुने गए थे
गाजियाबाद : भाजपा के अतुल गर्ग विधायक चुने गए थे.
मोदीनगर: भाजपा की मंजू सिवाच विधायक चुनी गईं थी.
मुरादनगर: भाजपा के अजीत पाल त्यागी विधायक चुने गए थे.
लोनी: भाजपा के नंदकिशोर गुर्जर विधायक चुने गए थे.
जानते हैं 2017 में विधानसभा वार, किस विधानसभा पर किस पार्टी का कब्जा था और कौन थे विधायक
नोएडा: भाजपा के पंकज सिंह विधायक चुने गए थे
दादरी : भाजपा के तेजपाल सिंह नागर विधायक चुने गए थे.
जेवर : भाजपा के धीरेंद्र सिंह विधायक चुने गए थे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए