VIDEO: नेपाल क्रिकेट टीम ने टी20 में रचा इतिहास, लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

Updated:
विज्ञापन
VIDEO: नेपाल क्रिकेट टीम ने टी20 में रचा इतिहास, लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

मंगोलिया के खिलाफ मैच में नेपाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में केवल तीन विकेट खोकर 314 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया यह सर्वोच्च स्कोर है. इससे पहले टी20 में 23 फरवरी 2019 को अफगानिस्तान की टीम ने 3 विकेट खोकर 278 रन बनाया था.

विज्ञापन

चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे एशियाई खेलों के पुरुष टी20 क्रिकेट मैच में मंगोलिया के खिलाफ मुकाबले में नेपाल की टीम ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. नेपाल की टीम ने इस दौरान टी20 क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे रिकॉर्ड बना डाले, जिसे आज तक बड़ी-बड़ी टीमें नहीं कर पायीं. मंगोलिया के खिलाफ मैच में नेपाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में केवल तीन विकेट खोकर 314 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया यह सर्वोच्च स्कोर है. इससे पहले टी20 में 23 फरवरी 2019 को अफगानिस्तान की टीम ने 3 विकेट खोकर 278 रन बनाया था. नेपाल ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है और टी20 में सबसे अधिक रन बनाने वाली टीम बन गयी है. भारतीय टीम ने टी20 क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ 2007 में 5 विकेट खोकर 260 रन बनाये थे.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola