Neeraj Chopra का धमाल, 88.39 मीटर विशाल थ्रो के साथ वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jul 2022 9:08 AM

विज्ञापन

नीरज चोपड़ा ने अपनी पहली कोशिश में 88.39 मीटर के विशाल थ्रो के साथ फाइनल इवेंट के लिए अपना नाम दर्ज कराया.

विज्ञापन

ओलंपिक चैम्पियन भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पहले ही प्रयास में 88.39 मीटर का थ्रो फेंककर पहली बार विश्व चैम्पियनशिप फाइनल के लिये क्वालीफाई कर लिया जबकि रोहित यादव भी फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहे. पदक के प्रबल दावेदार चोपड़ा ने ग्रुप ए क्वालीफिकेशन में शुरूआत की और 88 . 39 मीटर का थ्रो फेंका. यह उनके कैरियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो था. रोहित ने ग्रुप बी में 80 . 42 मीटर का थ्रो फेंका.


शीर्ष 12 खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे

पदक का मुकाबला रविवार को सुबह सात बजकर पांच मिनट पर होगा. दोनों क्वालीफिकेशन ग्रुप से 83 . 50 मीटर की बाधा पार करने वाले या शीर्ष 12 खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे हैं. गत चैम्पियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और भारत के रोहित यादव ग्रुप बी में हैं. चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 89 . 94 मीटर है. उन्होंने लंदन विश्व चैम्पियनशिप 2017 में खेला था लेकिन फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर पाये थे. दोहा में 2019 विश्व चैम्पियनशिप में वह कोहनी के आपरेशन के कारण नहीं खेल सके थे.

Also Read: World Boxing Champion : वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप जीतने के बाद निकहत जरीन ने कही ये बात
बेहतर प्रदर्शन से मेरा आत्मविश्वास बढा- नीरज

नीरज का प्रदर्शन लगातार बेहतर होता दिख रहा है. उन्होंने अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में लगातार सुधार किए हैं. 14 जून को फिनलैंड में आयोजित पावो नुरमी खेलों में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच 89 . 30 मीटर का भाला फेंककर अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा और रजत पदक जीता था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं. यह सत्र में मेरा पहला टूर्नामेंट था और सत्र की अच्छी शुरूआत की खुशी है. इससे मेरा आत्मविश्वास बढा है. इससे पहले उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड 88 . 07 मीटर का था जो पिछले साल पटियाला में बनाया था. उन्होंने सात अगस्त 2021 को तोक्यो में 87 . 58 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था.

(इनपुट- भाषा)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola