ePaper

Neena Gupta ने क्‍यों पहना नया Gold Necklace, तेजी से वायरल हो रहा ये VIDEO

Updated at : 25 Mar 2020 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
Neena Gupta ने क्‍यों पहना नया Gold Necklace, तेजी से वायरल हो रहा ये VIDEO

Neena Gupta gold necklace Video : देश में कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए लागू 21 दिन के लॉकडाउन के मद्देनजर लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है. बॉलीवुड कलाकार भी सेल्‍फ क्वॉरेंटाइन में हैं और सोशल मीडिया के माध्‍यम से अपने फैंस से जुड़ रहे हैं. इस बीच नीना गुप्‍ता (Neena Gupta) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए लागू 21 दिन के लॉकडाउन के मद्देनजर लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है. बॉलीवुड कलाकार भी सेल्‍फ क्वॉरेंटाइन में हैं और सोशल मीडिया के माध्‍यम से अपने फैंस से जुड़ रहे हैं. इस बीच नीना गुप्‍ता (Neena Gupta) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे खुद अभिनेत्री ने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में वह सोने का हार (Gold Necklace) पहने नजर आ रही हैं.

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा- सच कहुँ तो | 14′. इस वीडियो में नीना कह रही हैं- सच कहूं तो मैंने जो जेवर पहना है इसे कहते हैं हार. पिछले काफी सालों से मुझे मन था कि एक ऐसा हार मेरे पास हो. तो फाइनली थोड़े से पैसे कमाये तो मैंने खरीद लिया…और जब से ये आया है… तब से ये मुसीबत आ गई. तब से कोई फंक्‍शन नहीं आया… किसी की शादी नहीं हुई.’

View this post on Instagram

#SachKahoonToe

A post shared by Neena ‘Zyada’ Gupta (@neena_gupta) on

उन्‍होंने आगे कहा,’ कहीं बाहर भी नहीं जा रही हूं… तो मैंने कहा चलो आपलोगों को दिखा देती हूं…. कम से कम आपलोग देखकर कुछ अच्‍छा-अच्‍छा लिख देंगे. नहीं भी लिखोगे तो कोई बात नहीं…सोशल मीडिया पर ही आपलोगों को दिखाकर खुश हो जाऊं… अब पता नहीं कब हम बाहर जायेंगे, किसी फंक्‍शन में जायेंगे. आजकल पूरा-पूरा दिन नाइटसूट में बीत जाता है. हमलोग घर में तैयार नहीं होते, जब बाहर जाते हैं तभी तैयार होते हैं.’

अंत में नीना गुप्‍ता ने कहा,’ चिंता मत किजिए, ये वक्‍त भी बीत जायेगा. अच्‍छा समय आयेगा.’ नीना के वीडियो पर फैंस जमकर रियेक्‍ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,’ नीना जी आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ यह वास्तव में बहुत सुंदर और भव्य है. आपके सभी वीडियोज और बातें पसंद आती हैं. आप जमीन से जुड़ी अदाकारा हैं. आनेवाला समय अच्‍छा होगा. मिलकर इस स्थिति को संभालते हैं.’

पिछले दिनों नीना ने एक तसवीर शेयर की थी जिसमें वह पति मुक्‍तेश्‍वर से बालों में चम्पी करवाती आई थीं. इस खूबसूरत तस्वीर के साथ नीना गुप्ता ने कैप्शन में लिखा था“हस्बैंड को इस्तेमाल करो ना”.

वर्क फ्रंट पर बात करें तो नीना गुप्ता आखिरी बार फिल्‍म “शुभ मंगल ज्यादा सावधान” में आयुष्‍मान खुराना, गजराज राव और जितेंद्र कुमार समेत नजर आई थीं.

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola