ePaper

नक्सली संगठन टीएसपीसी ने चिपकाया पोस्टर, सभी कोलियरी को बंद रखने का सुनाया फरमान, दहशत से कोलियरी में उत्पादन ठप

Updated at : 14 Dec 2020 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
नक्सली संगठन टीएसपीसी ने चिपकाया पोस्टर, सभी कोलियरी को बंद रखने का सुनाया फरमान, दहशत से कोलियरी में उत्पादन ठप

चतरा (दीनबंधु) : नक्सली संगठन टीएसपीसी ने एक बार फिर दस्तक दी है और पोस्टर चिपकाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. टीएसपीसी ने चतरा जिले के कई गांवों में पोस्टर चिपकाकर 13 से 16 दिसंबर तक सभी कोलियरी को बंद रखने की चेतावनी जारी की थी. इसी के तहत आज सोमवार को कोलियरी में उत्पादन व डिस्पैच का कार्य बंद कर दिया गया है. वैसे पुलिस कोलियरी को खुलवाने के प्रयास में जुटी है.

Also Read: खाद्यान्न घोटाले पर रोक के लिए टास्क फोर्स का गठन, राशन की कालाबाजारी पर ऐसे रहेगी पैनी नजर

उग्रवादी संगठन टीएसपीसी ने पोस्टर चिपका कर 13 से 16 दिसंबर तक सभी कोलियरी को बंद करने की चेतावनी दी है. टीएसपीसी की चेतावनी के बाद आज सोमवार की सुबह से ही मगध, आम्रपाली व अशोका कोल परियोजना में कोयला का उत्पादन और डिस्पैच का कार्य बंद कर दिया गया.

Also Read: पलामू में आठ साल के बच्चे को पड़ोसी ने मार डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध संबंध का राज खुलने का था डर

उग्रवादियों के डर से कोलियरी में उत्पादन बंद पड़ा हुआ है. नक्सली संगठन टीएसपीसी ने कई गांवों में पोस्टर चिपकाया था और कोलियरी बंद रखने की चेतावनी दी थी. इससे इलाके में दहशत है और इसी कारण कोलियरी में उत्पादन बंद है. डिस्पैच का कार्य भी नहीं किया जा रहा है. पोस्टर टीएसपीसी के दक्षिणी जोनल कमेटी के नाम पर चिपकाया गया है, हालांकि पुलिस प्रशासन कोलियरी को चालू कराने में जुटा है.

Also Read: Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में कैसा है मौसम का मिजाज, आज कहां-कहां होगी बारिश, पढ़िए मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola