Kalratri Maa Ki Aarti: जय-जय-महाकाली... मां कालरात्रि को प्रसन्न करने के लिए गायें ये आरती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Oct 2022 7:56 AM
Navratri Day 7 Aarti, Maa Kalratri Ji Ki Aarti: आज शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन यानी महासप्तमी है. नवरात्रि की सप्तमी तिथि को मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा की जाती है.
Navratri 2022 Day 7 Aarti, Maa Kalratri Ji Ki Aarti: आज शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन है. मान्यता है कि सप्तमी तिथि के दिन मां कालरात्रि की पूजा करने पर मां भक्तों की मन की सभी इच्छां पूरी करती हैं. ऐसा कहा जाता है कि मां दुर्गा का यह रूप शत्रु और दुष्टों का संहार करने वाला है. आज मां कालरात्रि की पूजा के बाद यह आरती भी पढ़ें…
कालरात्रि जय-जय-महाकाली।
काल के मुह से बचाने वाली॥
दुष्ट संघारक नाम तुम्हारा।
महाचंडी तेरा अवतार॥
पृथ्वी और आकाश पे सारा।
महाकाली है तेरा पसारा॥
खडग खप्पर रखने वाली।
दुष्टों का लहू चखने वाली॥
कलकत्ता स्थान तुम्हारा।
सब जगह देखूं तेरा नजारा॥
सभी देवता सब नर-नारी।
गावें स्तुति सभी तुम्हारी॥
रक्तदंता और अन्नपूर्णा।
कृपा करे तो कोई भी दुःख ना॥
ना कोई चिंता रहे बीमारी।
ना कोई गम ना संकट भारी॥
उस पर कभी कष्ट ना आवें।
महाकाली मां जिसे बचाबे॥
तू भी भक्त प्रेम से कह।
कालरात्रि मां तेरी जय॥
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










