Navratri 2022, Katyayani Devi Puja Updates: नवरात्रि का छठा दिन आज, ऐसे करें मां कात्यायनी की पूजा
Navratri 2022 6th Day, Katyayani Devi Puja LIVE Updates:: नवरात्रि के 6वें दिन देवी कात्यायनी की पूजा की जाती है. शारदीय नवरात्रि में इनकी पूजा 1 अक्टूबर 2022 यानी आज की जा रही है. जानें पूजा विधि, मंत्र व आरती, भोग समेत पूरी डिटेल….
देवी कात्यायनी की पूजा में करें ये उपाय
आज का दिन नवदुर्गा के छठे स्वरूप यानी देवी कात्यायनी की पूजा के लिए समर्पित है. आज के दिन मनोकामना पूर्ति के लिए गोबर के उपले या कंडे जलाकर उस पर लौंग और कपूर की आहुति दे. इसके बाद माता को शहद का भोग लगाएं. ऐसा करने से जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो जाती है और सारी मनोकामनाएं पूरी होगी.
कौन है देवी कात्यायनी?
इनकी चार भुजाओं में अस्त्र, शस्त्र और कमल विराजमान है, इनका वाहन सिंह होता है. ये ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी हैं. गोपियों ने कृष्ण की प्राप्ति के लिए देवी कात्यायनी की पूजा की थी. साथ ही विवाह संबंधी मामलों के लिए इनकी पूजा सबसे अचूक मानी जाती है. इनकी पूजा करने से योग्य और मनचाहा पति की मनोकामनाएं पूरी होती है. ज्योतिष में बृहस्पति का सम्बन्ध मां कात्यायनी माना जाता है.
मां कात्यायनी पूजा विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करें,
साफ- स्वच्छ वस्त्र धारण करें
मां की प्रतिमा को गंगाजल से शुद्ध करें
पीले रंग का वस्त्र अर्पित करें.
पुष्प अर्पित करें.
रोली व कुमकुम लगाएं.
पांच प्रकार के फल और मिष्ठान अर्पित करें
मां कात्यायनी को शहद का भोग जरूर लगाएं.
मां कात्यायनी की आरती करें.
मां कात्यायनी की आरती
जय जय अम्बे जय कात्यायनी। जय जग माता जग की महारानी॥
बैजनाथ स्थान तुम्हारा। वहावर दाती नाम पुकारा॥
कई नाम है कई धाम है। यह स्थान भी तो सुखधाम है॥
हर मन्दिर में ज्योत तुम्हारी। कही योगेश्वरी महिमा न्यारी॥
हर जगह उत्सव होते रहते। हर मन्दिर में भगत है कहते॥
कत्यानी रक्षक काया की। ग्रंथि काटे मोह माया की॥
झूठे मोह से छुडाने वाली। अपना नाम जपाने वाली॥
बृहस्पतिवार को पूजा करिए। ध्यान कात्यानी का धरिये॥
हर संकट को दूर करेगी। भंडारे भरपूर करेगी॥
जो भी मां को भक्त पुकारे। कात्यायनी सब कष्ट निवारे॥
मां कात्यायनी की इस विधि से करें पूजा
सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करें,
साफ- स्वच्छ वस्त्र धारण करें
मां की प्रतिमा को गंगाजल से शुद्ध करें
पीले रंग का वस्त्र अर्पित करें.
पुष्प अर्पित करें.
रोली व कुमकुम लगाएं.
पांच प्रकार के फल और मिष्ठान अर्पित करें
मां कात्यायनी को शहद का भोग जरूर लगाएं.
मां कात्यायनी की आरती करें.
मां कात्यायनी भोग
मां कात्यायनी को शहद का भोग लगायें
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए