नेतरहाट आवासीय विद्यालय में शिक्षकों की जल्द होगी नियुक्ति, इतने पद हैं रिक्त, IAS के समान मिलता है वेतन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Nov 2021 9:46 AM

विज्ञापन

Netarhat School Admission

लातेहार में स्थित नेतरहाट आवासीय विद्यालय में शिक्षकों के 47 में से 19 पद रिक्त हैं. जिसके लिए नियुक्ति तीन वर्ष बाद अब शुरू होगी. 500 विद्यार्थियों के पठन-पाठन के लिए आधा दर्जन विषयों में मात्र एक शिक्षक हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Jobs 2021 लातेहार : नेतरहाट आवासीय विद्यालय में शिक्षकों के 47 में से 19 पद रिक्त हैं. एक और शिक्षक 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो जायेंगे. विद्यालय में तीन वर्ष बाद शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी. विद्यालय में कक्षा छह से 12वीं तक में 500 से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं. 500 विद्यार्थियों के पठन-पाठन के लिए आधा दर्जन विषयों में मात्र एक शिक्षक हैं.

ऐसा नहीं है कि शिक्षकों के पद इस वर्ष रिक्त हुए हैं. विद्यालय में पिछले तीन वर्ष से दर्जन भर शिक्षकों के पद रिक्त हैं. जिन शिक्षकों की नियुक्ति हुई है, उनमें से पांच शिक्षकों ने नौकरी छोड़ दी. विद्यालय में शिक्षकों की पिछली नियुक्ति वर्ष 2018 में हुई थी. इस दौरान विद्यालय में शिक्षकों के 19 पद रिक्त हो गये हैं.

आरक्षण रोस्टर क्लियर होने के बाद विद्यालय प्रबंधन द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गयी है. 19 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. अभ्यर्थी 30 नवंबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया अगले वर्ष मार्च तक पूरी होने की संभावना है. उल्लेखनीय है कि विद्यालय को सीबीएसइ बोर्ड से मान्यता दिलायी गयी है.

इन विषयों में मात्र एक शिक्षक :

विद्यालय में अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास विषय में मात्र एक-एक शिक्षक हैं. हिंदी विषय के छह शिक्षकों के पद सृजित हैं, जबकि कार्यरत मात्र दो हैं.

प्रयोगशाला सहायक भी नहीं है :

विद्यालय में प्रायोगिक कक्षा संचालन के लिए प्रयोगशाला सहायक नहीं है. विद्यालय में भौतिकी, जीव विज्ञान व रसायन शास्त्र में प्रयोगशाला सहायक के पद सृजित हैं.

आइएएस के समान मिलता है वेतन फिर भी छोड़ देते हैं नौकरी

विद्यालय में नियुक्त शिक्षक की नौकरी छोड़ दे रहे हैं. पिछले तीन वर्ष में अंग्रेजी के तीन, संस्कृत व हिंदी के एक-एक शिक्षक ने नौकरी छोड़ दी. नेतरहाट स्कूल के शिक्षकों का वेतन आइएएस अधिकारी के बराबर है. इसके अलावा शिक्षक को आवास से लेकर रहने-खाने की सारी सुविधा विद्यालय की ओर से दी जाती है. शिक्षकों के बच्चों को विद्यालय में पढ़ने की सुविधा भी दी जाती है. इसके बाद भी शिक्षक नौकरी छोड़ दे रहे हैं.

किस विषय के कितने शिक्षकों की होगी नियुक्ति

विषय पद

हिंदी 04

संस्कृत 02

जीव विज्ञान 01

भूगोल 01

कृषि 01

कॉमर्स 01

अंग्रेजी 04

गणित 02

अर्थशास्त्र 01

इतिहास 01

राजनीति शास्त्र 01

थर्ड ग्रेड के 46 में से 30 पद रिक्त

विद्यालय में शिक्षकों के साथ-साथ तृतीय वर्ग के कर्मियों के पद भी रिक्त हैं. विद्यालय में थर्ड ग्रेड के कर्मियों के 46 पद स्वीकृत हैं, उनमें से वर्तमान में 30 कर्मियों के पद रिक्त हैं. कर्मचारियों के पद रिक्त होने से विद्यालय का कामकाज प्रभावित होता है.

कई विषय में मात्र एक शिक्षक हैं

विद्यालय में शिक्षक से लेकर कर्मचारी तक के पद रिक्त हैं. कोविड के कारण नियुक्ति प्रक्रिया बाधित हुई है. पिछले तीन वर्ष से अधिक समय से शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो सकी है. कई विषय में मात्र एक शिक्षक हैं. शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई है. शिक्षकों की नियुक्ति के बाद कर्मियों की नियुक्ति भी की जायेगी. शिक्षकों की कमी से पठन-पाठन प्रभावित होता है.

डॉ संतोष सिंह, प्राचार्य

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola