जमशेदपुर में 16 जून को नेशनल हो फिल्म फेस्टिवल-2024, सम्मानित किए जाएंगे कलाकार

पत्रकारों से बात करते एसोसिएशन के अध्यक्ष व अन्य. फोटो : प्रभात खबर
जमशेदपुर के एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में 16 जून को हो फिल्म फेस्टिवल-2024 का आयोजन किया जाएगा. ऑल इंडिया हो फिल्म एसोसिएशन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है.
Table of Contents
जमशेदपुर, दशमथ सोरेन : पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर में 16 जून को नेशनल हो फिल्म फेस्टिवल-2024 का आयोजन किया जाएगा. इसमें राष्ट्रीय स्तर पर समाज का नाम रोशन करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा. आदिवासी हो समाज ने यह फैसला किया है.
ऑल इंडिया हो फिल्म एसोसिएशन की जमशेदपुर में हुई बैठक
जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित आदिवासी हो समाज भवन में रविवार (21 अप्रैल) को ‘ऑल इंडिया हो फिल्म एसोसिएशन’ की एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन की अध्यक्ष सुरा बिरूली ने की. बैठक में विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से तय हुआ कि एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में 16 जून को नेशनल हो फिल्म फेस्टिवल-2024 का आयोजन किया जाए.
कलाकारों को सम्मानित भी करेगा एसोसिएशन
साथ ही यह फैसला भी लिया गया कि इस बार वैसे कलाकारों को सम्मानित भी किया जाए, जिन्होंने अपनी कला एवं प्रतिभा की बदौलत समाज का नाम राष्ट्रीय स्तर रोशन किया है. जमशेदपुर में आयोजित इस बैठक में अध्यक्ष सुरा बिरुली, उपाध्यक्ष डीएस बानरा, सचिव दुगई कुंकल, कोषाध्यक्ष निकिता बिरुली, दुर्गाचरण बारी, राय सिंह बिरुआ व अन्य मौजूद थे.
युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं : सुरा बिरुली
ऑल इंडिया हो फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष सह संस्थापक सुरा बिरुली ने कहा कि हो समाज के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है. उन्हें उचित मंच नहीं मिल रहा है. वर्तमान समय में कलाकार अपने बलबूते जनजातीय व क्षेत्रीय फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं. साथ ही वे एक्टिंग भी कर रहे हैं. एसोसिएशन ऐसे ही प्रतिभाशाली कलाकरों, प्रोड्यूसरों को मंच देने का काम कर रहा है. साथ ही उन्हें सम्मानित भी कर रहा है, ताकि उनका मनोबल मजबूत रहे.
तीन कैटेगरी में लिया जायेगा फिल्मों का नामांकन
इस फेस्टिवल में 3 कैटेगरी -फीचर फिल्म, शॉर्ट फिल्म व म्युजिक एलबम कैटेगरी में फिल्मों के नॉमिनेशन लिए जाएंगे. साथ ही लंबे समय से फिल्म, एलबम, भाषा-साहित्य, नाटक, लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी ‘नेशनल हो फिल्म फेस्टिवल-2024’ में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




