नालंदा में पत्नी ने दिया धोका तो पति ने फांसी से लटक कर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी बड़ी बात

नालंदा में पत्नी के अपने क्लासमेट के साथ घर से भागकर कोर्ट में शादी कर लेने के बाद परेशान युवक ने फांसी लगाकर अपनी भी जान दे दी. युवक के दो बच्चे भी हैं.
नालंदा के लहेरी थाना इलाके के रामचन्द्रपुर शिक्षक कॉलोनी से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पति ने अपने पत्नी से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान चंद्रदेव कुमार (40 वर्ष) के रूप में की गई है.
मृतक ने खुदकुशी करने से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट लिखा था जिसे पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया है. इस नोट में उसने पत्नी पर दूसरे के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया है. जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अकसर विवाद हुआ करता था. विवाद और प्रताड़ना से तंग आकर उसने पंखे से लटक कर अपनी जान ले ली. उसके दो बच्चे हैं, एक छह साल की बेटी और चार साल का बेटा है. इसके बावजूद पत्नी ने ऐसा कदम उठाया है.
स्थानीय थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है जिसके बाद उसके परिजन पत्नी पर आत्महत्या करने के लिए उसकाने का आरोप लगा रहे हैं. युवक के पास से मिले सुसाइड नोट में भी उसने इस बात का जिक्र किया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है. लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: Bihar News: मधुबनी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सात दुकानें जलकर खाक, 10 लाख से ज्यादा की संपत्ति नष्ट
युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी पत्नी अपने क्लास मेट के साथ घर से भाग गई. इतना ही नहीं उसने कोर्ट में शादी भी रचा ली है. जिस बात से युवक काफी परेशान चल रहा था और उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. युवक रामचंद्रपुर बाजार समिति में आलू और प्याज का व्यापार करता था. 2015 में युवक की शादी छबीलापुर थाना क्षेत्र के बड़हरी गांव में हुई थी. शादी के बाद दो बच्चे भी हुए. फिलहाल इस घटना के बाद से परिवार वालों में सनसनी फ़ैल गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




