Bihar News: मधेपुरा में पैक्स अध्यक्ष सह भाजपा नेता को गोलियों से भूना, आधा दर्जन अपराधियों ने की हत्या

मधेपुरा में अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष सह भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. तीन बाइक पर सवार करीब आधा दर्जन अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष को गोलियों से भून दिया.
बिहार में फिर एकबार जनप्रतिनिधि की हत्या कर दी गयी है. मधेपुरा में अपराधियों ने एक पैक्स अध्यक्ष सह भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के टिक्कर टोला के पास की है. कार से वापस घर लौटने के दौरान अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष को गोली मार दी और मौत के घाट उतार दिया.
बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार देर शाम को शाहपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी. ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह भाजपा नेता बिपिन सिंह की हत्या अज्ञात अपराधियों ने कर दी है. हत्या उस समय कर दी गयी जब बिपिन सिंह अपनी कार से देर शाम लगभग 8.15 बजे अपने घर शाहपुर जा रहे थे. बिपिन सिंह अपनी कार से अकेले ही जा रहे थे.
बिपिन सिंह जैसे ही टिक्कर टोला से थोड़ा आगे पहुंचे कि पूर्व से घात लगाये तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों ने कार रुकवा कर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. इससे बिपिन सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. राहगिरों और अगल-बगल के लोगों के हल्ला करने पर घटना की जानकारी मिलते ही लोगों कि भीड़ जमा हो गयी.
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे व आगे की कार्रवाई में जुट गये. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पहुंचे. उनके करुण करंदन से माहौल गमगीन हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




