Mumbai Saga Teaser: John Abraham और Emraan Hashmi की फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज, देखें बॉम्बे के मुंबई बनने की कहानी . . .

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Feb 2021 4:52 PM

विज्ञापन

मुंबई सागा का टीज़र दर्शकों के सामने आ गया है. फिल्म गैंगस्टर बने जॉन और पुलिस ऑफ़िसर बने इमरान हाशमी के बीच टकराव की कहानी है. जॉन अमर्त्य राव के रोल में हैं जो बॉम्बे की सड़कों पर पला-बढ़ा है. जॉन अब्राहम (John Abraham) 'मुंबई सागा' (Mumbai Saga Teaser) के टीजर में अंडरवर्ल्ड डॉन के किरदार में दिख रहे हैं और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

मुंबई सागा का टीज़र दर्शकों के सामने आ गया है. फिल्म गैंगस्टर बने जॉन और पुलिस ऑफ़िसर बने इमरान हाशमी के बीच टकराव की कहानी है. जॉन अमर्त्य राव के रोल में हैं जो बॉम्बे की सड़कों पर पला-बढ़ा है. जॉन अब्राहम (John Abraham) ‘मुंबई सागा’ (Mumbai Saga Teaser) के टीजर में अंडरवर्ल्ड डॉन के किरदार में दिख रहे हैं और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं. संजय गुप्ता निर्देशित इस फिल्म में सुनील शेट्टी, महेश मांजरेकर, काजल अग्रवाल, रोहित रॉय, गुलशन ग्रोवर और प्रतीक बब्बर शामिल हैं. भूषण कुमार ने इस फिल्म को प्रड्यूस किया है. अभी तक टीजर के व्यूज की बात करें तो इसे 1,359,518 से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

टीजर में है एक्शन का फुल डोज

पिल्म के टीजर काफी धमाकेदार है. फिल्म में जॉन एक डॉन अमत्य राव की भूमिका में नजर आ रहे हैं, और इमरान हाशमी को एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में देखा जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि इमरान हाशमी कैसे जॉन अब्राहम के पीछे पड़े हुए हैं. ‘मुंबई सागा’ का टीजर यूट्यूब पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है. इस फिल्म में उस समय की कहानी दिखाई जाएगी जब मुंबई का नाम बॉम्बे था. ये फिल्म गैंगस्टर कहानी को दिखाएगी जा फैंस को 80-90 वाले सेट, दृश्य और अंदाज देखने को मिलेगा. मुंबई सागा 19 मार्च को बॉक्स ऑफ़िस पर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फ़िल्म संदीप और पिंकी फ़रार से टकराएगी। 2021 का यह पहला बड़ा टकराव है

इमरान और जॉन की ये फिल्में जल्द होगी रिलीज

जॉन को फिल्म मुंबई सागा के बाद फिल्म सत्यमेव जयते 2, अटैक और एक विलेन 2 में नजर आएंगे. वहीं दूसरी ओर इमरान हाशमी की दूसरी फिल्म ‘चेहरे’ भी सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. यह फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में इमरान के अलावा अभिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी नज़र आने वाले हैं. इमरान का सिंगल लुट गए पिछले हफ्ते रिलीज किया गया था, जो काफी ट्रेंड कर रहा है.

टाइगर 3 में विलेन का किरदार निभा सकते हैं इमरान हाशमी

हाल ही में खबर आई थी कि इमरान एक था टाइगर के अगले पार्ट में नजर आने वाले हैं. सलमान खान की इस फिल्म में एक्टर विलेन का रोल प्ले कर सकते हैं. हालांकि अभी इस खबर पर किसी भी तरह की आधिकारिक मुहर नहीं लगी है.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola