झारखंड के गांवों में घूमते नजर आए एमएस धोनी, सेल्फी के लिए लगी होड़, देखें वीडियो

टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय अपने होम टाउन रांची में हैं. वह अपने गैरेज से कोई भी गाड़ी लेकर रांची की सड़कों पर निकल रहे हैं. फैंस उनको देखकर काफी उत्साहित हो रहे हैं और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लग जा रही है.
टीम इंडिया के अब तक के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने होम टाउन रांची में इस वक्त अपना क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. इस दौरान वह रांची के आसपास के इलाकों में घुमते नजर आ जाते हैं. धोनी की ऐसी ही तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. धोनी शनिवार को खूंटी जिले में घूमते दिखे. वे शनिवार को तोरपा आये. तोरपा से तपकरा होते हुये रनिया पहुंचे. अपनी काले रंग की रेंज रोवर कार में सवार होकर धोनी रनिया चौक में कुछ देर के लिए रूके. महेंद्र सिंह धोनी को रनिया में देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. धोनी ने लोगों के साथ सेल्फी खिंचवायी. लगभग पांच मिनट तक रनिया में रुकने के बाद धोनी मरचा होते हुये वापस रांची लौट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए