ePaper

खूंटी के मुरहू में बड़े बेटे को पत्थर के सहारे और छोटे को गोद में लेकर कुएं में कूदी मां, तीनों की हुई मौत

Updated at : 14 Jul 2021 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
खूंटी के मुरहू में बड़े बेटे को पत्थर के सहारे और छोटे को गोद में लेकर कुएं में कूदी मां, तीनों की हुई मौत

Jharkhand News (खूंटी) : झारखंड के खूंटी जिला अंतर्गत मुरहू थाना क्षेत्र के पेरका गांव में मां अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूद कर जान दे दी. मृतक की पहचान हस्सा बांधटोली निवासी चंपु मुंडा (35 वर्ष), बड़ा बेटा डुकरा मुंडा (6 वर्ष) और छोटा बेटा हारसिंह मुंडा (3 वर्ष) के रूप में की गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दी है.

विज्ञापन

Jharkhand News (चंदन कुमार, खूंटी) : झारखंड के खूंटी जिला अंतर्गत मुरहू थाना क्षेत्र के पेरका गांव में मां अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूद कर जान दे दी. मृतक की पहचान हस्सा बांधटोली निवासी चंपु मुंडा (35 वर्ष), बड़ा बेटा डुकरा मुंडा (6 वर्ष) और छोटा बेटा हारसिंह मुंडा (3 वर्ष) के रूप में की गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दी है.

घटना के संबंध में मृतक के पति रूसु मुंडू ने बताया कि सोमवार को घर में अच्छी फसल के लिए बतौली पूजा की गयी थी. पूजा के बाद सभी खाना खाकर रात में सो गये. रात में करीब 8 बजे चंपु मुंडा दोनों बच्चों को लेकर घर से चुपचाप निकल गयी. अगले दिन मंगलवार को काफी खोजबीन की गयी, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका.

बुधवार की सुबह मृतक का भतीजा राजेंद्र बोदरा नहाने के लिए कुएं में गया. वहां उसने शव को तैरता हुआ पाया. जिसके बाद घटना की जानकारी ग्रामीणों को और पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और लोगों से पूछताछ की. इस संबंध में पति रूसु मुंडा ने कहा कि पत्नी के साथ किसी प्रकार का विवाद नहीं था. वहीं, एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह घटना आत्महत्या प्रतीत हो रहा है. मामले की छानबीन की जा रही है.

Also Read: रांची के डोरंडा में जमीन कारोबारी अल्ताफ की गोली मार कर हत्या, परिजनों ने पार्षद के पति पर लगाया आरोप
छोटे बेटे को गोद में लेकर कूदी थी कुएं में

कुएं से जब शवों को बाहर निकाला गया, तो मृतक चंपु मुंडा के साथ छोटे बेटे हारसिंह मुंडा का शव साथ में था. संभावना जतायी जा रही है कि अपनी गोद में लेकर ही कुएं में कूद गयी थी. बड़ा बेटा डुकरा मुंडा का शव मां की साड़ी के सहारे पत्थर से बंधा हुआ था. परिजनों के अनुसार, डुकरा तैरने जानता था. संभवतः इसी कारण उसके शरीर को मां ने पत्थर से बांध कर कुएं में डाल दी थी.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola