ePaper

Singapore Open: मंजूनाथ ने किदांबी श्रीकांत को हराकर किया बड़ा उलटफेर, दूसरे दौर में पहुंची पीवी सिंधु

Updated at : 13 Jul 2022 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
Singapore Open: मंजूनाथ ने किदांबी श्रीकांत को हराकर किया बड़ा उलटफेर, दूसरे दौर में पहुंची पीवी सिंधु

पीवी सिंधु को महिला एकल के पहले दौर में दुनिया की 36वें नंबर की खिलाड़ी बेल्जियम की लियाने टैन को 21-15 21-11 से हराने में अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी. पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु अगले दौर में वियतनाम की थुइ लिन एनगुएन से भिड़ेंगी.

विज्ञापन

Singapore Badminton Open में भारत के मिथुन मंजूनाथ ने उलटफेर करते हुए बुधवार को हमवतन और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत को हराया. जबकि पीवी सिंधु भी अपना मुकाबला जीतकर दूसरे दौर में पहुंच गयी.

मंजूनाथ ने दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत एक घंटे में कर दिया पस्त

अप्रैल में ओरलियांस मास्टर्स सुपर 100 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाले मंजूनाथ ने दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत को पहले दौर के मुकाबले में एक घंटे में 21-17 15-21 21-18 से हराया. दुनिया के 77वें नंबर के खिलाड़ी मंजूनाथ अगले दौर में आयरलैंड के एनहाट एनगुएन से भिड़ेंगे.

Also Read: World Badminton Championship: किदांबी श्रीकांत ने तोड़ा पादुकोण का रिकॉर्ड, सिंधु और नेहवाल के क्लब में शामिल

पीवी सिंधु ने बेल्जियम की लियाने टैन को हराया

पीवी सिंधु को महिला एकल के पहले दौर में दुनिया की 36वें नंबर की खिलाड़ी बेल्जियम की लियाने टैन को 21-15 21-11 से हराने में अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी. पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु अगले दौर में वियतनाम की थुइ लिन एनगुएन से भिड़ेंगी.

मंजूनाथ और श्रीकांत के बीच हुई कड़ी टक्कर

चौबीस साल के मंजूनाथ ने श्रीकांत के खिलाफ पुरुष एकल मुकाबले में तेज शुरुआत करते हुए 6-2 की बढ़त बनाई. उन्होंने पूरे गेम के दौरान बढ़त बरकरार रखते हुए आसानी से पहला गेम जीत लिया. श्रीकांत ने दूसरे गेम में वापसी करते हुए ब्रेक तक 11-8 की बढ़त बनाई और फिर बढ़त में लगातार इजाफा करते हुए गेम जीतकर स्कोर 1-1 कर दिया. निर्णायक गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. मंजूनाथ ने बेहतर नियंत्रण दिखाते हुए ब्रेक तक 11-10 की मामूली बढ़त बनाई. श्रीकांत ने 16-15 के स्कोर पर बढ़त हासिल की लेकिन मंजूनाथ ने 18-18 के स्कोर पर लगातार तीन अंक के साथ गेम और मैच जीत लिया.

कोरोना की वजह से मंजूनाथ को कई टूर्नामेंट से होना पड़ा बाहर

मंजूनाथ इस साल की शुरुआत में कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे और उन्हें जनवरी में इंडिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट से हटना पड़ा था. उन्होंने सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और ओडिशा सुपर 100 के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. वह बैडमिंटन एशिया टीम चैंपयनशिप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे. महिला एकल में सिंधु ने धीमी शुरुआत की. वह 1-4 से पीछे थी लेकिन 7-7 के स्कोर पर बराबरी हासिल करने में सफल रही. भारतीय खिलाड़ी ब्रेक तक 11-8 से आगे थी और फिर उन्होंने आसानी से पहला गेम जीत लिया. दूसरे गेम में सिंधु ने बेहतर शुरुआत करते हुए 5-1 की बढ़त बनाई. टैन ने लगातार तीन अंक के साथ बढ़त को कम किया लेकिन सिंधु को गेम और मैच जीतने में अधिक दिक्कत नहीं हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola