Mithun Chakraborty हुए डिस्चार्ज, बाहर आकर बोले- PM मोदी ने फोन कर लगाई डांट, जानें क्या कहा

Updated:
विज्ञापन

Mithun Chakraborty: सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद शनिवार को एक निजी अस्पताल में मिथुन चक्रवर्ती को भर्ती कराया गया था. फैंस उनकी सेहत के बारे में जानने के लिए बेताब थे. अब फैंस के लिए गुडन्यूज है. एक्टर डिस्चार्ज हो गए हैं.

विज्ञापन
undefined

सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद शनिवार को दिग्गज एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती को अस्पताल में एडमिट कराया गया था. अब फैंस के लिए गुडन्यूज है.

undefined

दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. एक्टर को सोमवार दोपहर अस्पताल से छुट्टी मिल गई.समाचार एजेंसी पीटीआई के ताजा अपडेट की मानें तो एक्टर बिल्कुल ठीक हैं और अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे.

undefined

मिथुन चक्रवर्ती ने पीटीआई को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उनसे फोन पर बात की. एक्टर ने कहा, “मुझे अपने स्वास्थ्य का ख्याल न रखने के लिए डांट मिली.”

undefined

उन्होंने मीडिया से कहा, “मैं राक्षस की तरह खाता हूं. इसलिए मुझे सजा दी गई. हर किसी को मेरी सलाह है कि अपने आहार पर नियंत्रण रखें. जो लोग डायबिटीक है, उन्हें यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि मिठाई खाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. अपने आहार पर नियंत्रण रखें.”

undefined

मिथुन चक्रवर्ती ने बताया कि वो बिल्कुल ठीक है और उन्हें अपने खान-पान पर ध्यान रखना होगा. बता दें कि जब से एक्टर अस्पताल में भर्ती हुए थे, तब से ही उनके सेहत को लेकर फैंस चिंतित थे.

undefined

बता दें कि अपोलो अस्पताल ने एक बयान जारी कर बताया था कि मिथुन चक्रवर्ती को Ischemic Cerebrovascular Accident (स्ट्रोक) आया था, जिसका ब्रेन से संबंध है.

undefined

बयान में बताया गया था कि, मिथुन चक्रवर्ती को दाहिने ऊपरी और निचले अंगों में कमजोरी की शिकायत के साथ सुबह 9.40 बजे अपोलो मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, कोलकाता के आपातकालीन विभाग में लाया गया था.

undefined

रविवार को पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार, मिथुन चक्रवर्ती से मिलने अस्पताल पहुंचे थे. उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक्टर अस्पताल के बेड पर बैठे नजर आए थे.

undefined

मिथुन चक्रवर्ती ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘मृगया’ से की थी. इस मूवी में उन्होंने जबरदस्त एक्टिंग किया था, जिसके बाद उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

Also Read: Mithun Chakraborty Health Update: मिथुन चक्रवर्ती की हालत में सुधार, बहू मदालसा शर्मा ने दिया हेल्थ अपडेट
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola