Mirzapur 3 OTT Release: पंकज त्रिपाठी की मिर्जापुर 3 इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट
Published by : Ashish Lata Updated At : 08 Feb 2024 9:30 AM
पंकज त्रिपाठी की पॉपुलर वेव सीरीज मिर्जापुर 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बार की कहानी में फैंस को डबल एंटरटेनमेंट के साथ सस्पेंस देखने को मिलेगा. आइये जानते हैं ये कब रिलीज होगी.

पिछले दो सीजन की सफलता के बाद, पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर के तीसरे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की ओर से निर्मित, मिर्जापुर 3 में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल और दिव्येंदु शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

मिर्जापुर की कहानी अखंडानंद त्रिपाठी (पंकज त्रिपाठी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में शक्तिशाली माफिया नेता और मिर्जापुर के शासक, कालीन भैया के नाम से प्रसिद्ध हैं.

सीरीज का पहला सीजन 2018 में प्राइम वीडियो पर शुरू हुआ, जिसे दर्शकों से प्रशंसा मिली. साल 2020 में मिर्जापुर 2 के प्रीमियर के बाद से, फैंस इसके तीसरे सीजन के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

अब फैंस के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. जी हां न्यूज9लाइव की रिपोर्ट की मानें तो मिर्जापुर 3 मार्च 2024 के अंतिम सप्ताह में अमेजन प्राइम पर डेब्यू करने के लिए तैयार है. हालांकि, अभी मेकर्स की तरफ से शो के प्रीमियर को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.
Also Read: Mirzapur से लेकर Maharani तक, बिहार-यूपी को करीब से दिखाती है ये 8 वेब सीरीज, एक्शन देख रह जाएंगे दंग
मिर्जापुर 3 से संबंधित फिल्मांकन और पोस्ट-प्रोडक्शन काम पूरा हो चुका है. रसिका दुग्गल, हर्षिता शेखर गौड़ और ईशा तलवार जैसे सहायक कलाकार सीरीज में और ज्यादा तड़का लगाएंगे.

क्राइम ड्रामा की कहानी उत्तर प्रदेश और बिहार में गिरोह प्रतिद्वंद्विता और अवैध हथियारों के कारोबार के इर्द-गिर्द घूमेगी.

मिर्जापुर सीजन 3 में पंकज त्रिपाठी चतुर कालीन भैया के रूप में वापस आ रहे हैं, अली फजल बदला लेने के लिए प्रतिबद्ध गुड्डू पंडित के रूप में लौट रहे हैं, और श्वेता त्रिपाठी शर्मा ने मजबूत गजगामिनी गोलू गुप्ता के रूप में अपनी भूमिका दोहराई है.
रसिका दुग्गल ने ताकत और जटिलता का प्रदर्शन करते हुए, बीना त्रिपाठी के रूप में एक शक्तिशाली वापसी की है. दिव्येंदु, आवेगशील मुन्ना त्रिपाठी की भूमिका निभाते हुए, मिर्जापुर की कहानी को जोड़ते हैं.

अगर आपने अभी तक एक भी सीजन नहीं देखी हैं, तो अभी अमेजन प्राइम वीडियो पर इसे एंजॉय करें. थ्रिलर और सस्पेंस आपके रोंगटे खड़े कर देगी.
Also Read: Mirzapur 2 की रिलीज के बाद 4 घंटे में इंस्टाग्राम पर 40 हजार फॉलोवर्स की संख्या 1 मिलियन में बदली थी-ईशा तलवारप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










