बिहार : छपरा के प्रवासी मजदूरों ने सोनू सूद को अनोखे अंदाज में किया सलाम, कहा- रियल हीरो

देश भर के प्रवासी मजदूरों की मदद करने के लिए सोनू सूद ख़बरों में हैं. इसके लिए नेता से लेकर अभिनेता तक हर कोई सोनू के काम के लिए उनकी सराहना कर रहा है. छपरा के प्रवासी मजदूरों ने सोनू सूद को एक ओनेखे अंदाज में सलाम किया.
सारण : देश भर के प्रवासी मजदूरों की मदद करने के लिए सोनू सूद ख़बरों में हैं. इसके लिए नेता से लेकर अभिनेता तक हर कोई सोनू के काम के लिए उनकी सराहना कर रहा है. अपने घर से दूर फंसे प्रवासी मजूदूरों के लिए फरिश्ता बनकर आए बॉलीवुड एक्टर सोनी सूद सच में एक रियल हीरो बन कर उभरे हैं. सोनू सूद की दरियादिली का हर कोई कायल हो गया है. लोग लगातार उनसे सोशल मीडिया पर मदद मांग रहे हैं और अभिनेता उन सभी की मदद भी कर रहे हैं. प्रवासी मजदूर बार बार उन्हें शुक्रिया अदा कर रहे हैं. इसी कड़ी में छपरा के प्रवासी मजदूरों ने सोनू सूद को एक ओनेखे अंदाज में सलाम किया.
छपरा🙏 आप का बहुत बहुत आभार🙏 https://t.co/OvfMEjhS5Z
— sonu sood (@SonuSood) May 28, 2020
बिहार के छपरा जिले से लोगों ने सोनू सूद को एक अलग तरीके से मदद करने के लिए धन्यवाद कहा. इन लोगों ने रेत पर सोनू सूद की तस्वीर बना दी. जिस पर लिखा रियल हीरो. इस तस्वीर को देखकर सोनू सूद ने भी इस तस्वीर पर उन सभी लोगों का आभार प्रकट किया है.
गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए देशभर में लॉकडाउन है. ऐसे में देश के अलग अलग हिस्सों में फंसे प्रवासी मजदूर घर लौटने को बेताब है. उनकी मदद करने के लिए कई सितारे सामने आए हैं लेकिन अभिनेता सोनू सूद लगातार उनकी मदद कर रहे हैं. अब मजदूर भी उनसे ज्यादा उम्मीदें लगाने लगे हैं. सोनू ने कुछ दिन पहले मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की थी. यह काम जारी है.
बता दें कि सोनू सूद ने प्रभात खबर से बात करते हुए कहा कि मैं हमारे भारत देश के लोगों से यही कहना चाहूंगा कि यह जो विपदा आई है, दुनिया ने देखा है, ऐसी परिस्थितियों से हमारा देश हमेशा ही बाहर निकला है. हम भी निकलेंगे. हिंदुस्तान ने हमेशा ही मुश्किल समय में एकजुटता दिखायी है. हम सबसे हमेशा सबसे अलग रहे हैं और साथ मिलकर लड़े हैं. हम कोरोना वायरस को भी हरायेंगे. बस हमें एकजुट और जिम्मेदार होने की जरुरत है. हम जल्द से जल्द इस विपदा से बाहर निकल आयेंगे.
Posted By : Rajat Kumar
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajat Kumar
Media Person. Five years of experience working in digital media doing videos and writing content. Love to do ground reporting.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




