ePaper

झारखंड : मकर संक्रांति के बाजार में लगी भीषण आग, एक दर्जन से अधिक वाहन समेत 40 लाख के सामान जलकर खाक

Updated at : 13 Jan 2024 2:41 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : मकर संक्रांति के बाजार में लगी भीषण आग, एक दर्जन से अधिक वाहन समेत 40 लाख के सामान जलकर खाक

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाकुलिया स्थित केरूकोचा में मकर संक्रांति को लेकर विशेष बाजार लगा था. इसमें पटाखे के भी करीब 50 दुकान थे. जिनमें आग लग गई. घटना में एक दर्जन से अधिक वाहन समेत 40 लाख के सामान जलकर खाक हो गए.

विज्ञापन
undefined

चाकुलिया (पश्चिमी सिंहभूम), राकेश सिंह : मकर संक्रांति को लेकर बाजार सज चुके हैं. पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाकुलिया स्थित केरूकोचा में भी त्योहार को देखते हुए विशेष हाट बाजार लगाया गया था. हाट बाजार में पटाखा बेचने वाले दुकानदार भी पहुंचे थे. उन्हीं पटाखों में किसी कारणवश आग लग गई. आगलगी की इस घटना में करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हो गया.

undefined

बता दें कि चाकुलिया स्थित केरूकोचा में हर मंगलवार को बड़ा बाजार लगता है. वहीं मकर संक्रांति में हर साल बृहद स्तर पर विशेष बाजार सजते हैं. इस साल भी बाजार लगा था. जिसमें पटाखे के दुकान भी लगाए गए थे. जानकारी के मुताबिक, बाजार में करीब 50 पटाखा दुकान लगे थे. जिसमें आग लग गई. आग लगते ही बाजार में अफरा तफरी मच गई.

undefined

इस घटना में 13 बाइक और एक छोटा हाथी चार पहिया वाहन जलकर खाक हो गया. लोगों ने घटना के बाद कुछ चार पहिया वाहनों में सवार होकर कुछ लोगों को भागते देखा. उन वाहनों में भी आग लगी थी. वे जलती कार में ही भाग गए. अंदेशा है कि वे सभी पटाखा बेचने वाले दुकानदार ही थे, जो पुलिस की कार्रवाई से डरकर भाग गए. घटनास्थल पर जली बाइक पर अभी तक किसी तरह का क्लेम नहीं आया है. ऐसे में पुलिस यह मानकर चल रही है कि सभी बाइक पटाखा बेचने वाले दुकानदारों के थे.

undefined

घटना की सूचना पाकर चाकुलिया सीओ उपेंद्र कुमार, श्यामसुंदरपुर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची. बाजार में लगी आग भीषण थी. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

undefined

चाकुलिया सीओ ने कहा कि मैंने पुलिस को कहा था कि पटाखा बेचने वाले भी बाजार आए हैं. उनकी जांच कर लें. वहीं थाना प्रभारी दिलीप बिलुंग ने कहा कि पटाखा बेचने के लिए किसी तरह की कोई अनुमति नहीं ली गई थी. ऐसे में दोषियों पर कार्रवाई होगी.

undefined

घटना की सूचना मिलेत ही, विधायक समीर मोहंती भी घटनास्थल पहुंचे. विधायक ने मौके पर पहुंच कर, लोगों से बातचीत की और घटनास्थल का जायजा लिया.

undefined

गनीमत रही कि पटाखे के दुकान खुले मैदान में किनारे लगे थे, जिसके कारण किसी दूसरे दुकानदार को खास नुकसान नहीं हुआ. वहीं किसी की जान को भी नुकसान की कोई खबर नहीं है.

undefined

इधर, इलाके के लोग आग बुझने के बाद बचे-कुचे सामानों को चुनते नजर आए.

undefined

वहीं, बच्चे भी राख के बीच से पटाखे चुनते नजर आए.

Also Read: पश्चिमी सिंहभूम: 13 में आठ लैंपस अब भी बंद, खुले बाजार में धान बेच रहे किसान
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola