ePaper

लालू जी मेरे पिता समान, उन्हें जेल में रखकर किया जा रहा है अत्याचार- तेजस्वी यादव से समर्थन मिलने के बाद बोलीं ममता बनर्जी

Updated at : 01 Mar 2021 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
लालू जी मेरे पिता समान, उन्हें जेल में रखकर किया जा रहा है अत्याचार- तेजस्वी यादव से समर्थन मिलने के बाद बोलीं ममता बनर्जी

Mamta Banerjee meet tejashwi yadav, bengal election 2021 : पश्चिम बंगाल में चुनाव के एलान के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई है. आज सीएम ममता बनर्जी से बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुलाकात की. मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर हमला किया. वहीं तेजस्वी ने बंगाल में बसे बिहार के वोटरोंं से टीएमसी को वोट देने की अपील की.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में चुनाव के एलान के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई है. आज सीएम ममता बनर्जी से बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुलाकात की. मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर हमला किया. वहीं तेजस्वी ने बंगाल में बसे बिहार के वोटरोंं से टीएमसी को वोट देने की अपील की.

तेजस्वी यादव ने इस दौरान कहा कि बिहार के बहुत सारे वोटर यहां रहते हैं. मैं उन सभी से अपील करूंगा कि वे लोग ममता दीदी के हाथ को मजबूत करें. तेजस्वी ने आगे कहा कि बंगाल में बीजेपी के सपनों को पूरा नहीं होने दिया जाएगा. हम लोकतंत्र और संविधान के रक्षा करने वाले लोग हैं.

ममता ने आयोग पर साधा निशाना– राजद नेता तेजस्वी के साथ मीडिया से बातचीत करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि बिहार में तेजस्वी यादव की सरकार बनने वाली थी, लेकिन धांधली के कारण नहीं बनीं. ममता ने आगे कहा कि बंगाल में चुनाव आयोग को निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए. बीजेपी के कहने पर कोई कार्रवाई नहीं करनी चाहिए.

Also Read: Bengal Chunav 2021 : खेला होबे बोलना पड़ गया भारी? Mamata Banerjee की पार्टी के इस दिग्गज नेता पर कार्रवाई की तैयारी में चुनाव आयोग

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola