West Bengal: केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ आज विधानसभा में ममता लायेंगी निंदा प्रस्ताव, भाजपा करेगी विरोध

केंद्रीय एजेंसियों की सक्रियता को लेकर तृणमूल कांग्रेस निंदा प्रस्ताव ला रही है. विधानसभा में इस प्रस्ताव के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद मौजूद रह सकती हैं.पश्चिम बंगाल सरकार पहली सरकार होगी जो विधानसभा में प्रस्ताव ला रही है
राज्य सरकार केंद्रीय एजेंसियों पर अति सक्रियता का आरोप लगाते हुए तृणमूल आज विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पेश करेगी. तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि राजनीतिक उद्देश्यों के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस बार विधानसभा के अंदर केंद्रीय एजेंसियों की सक्रियता को लेकर तृणमूल कांग्रेस निंदा प्रस्ताव ला रही है. विधानसभा में इस प्रस्ताव को पढ़ने के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद मौजूद रह सकती हैं.पश्चिम बंगाल सरकार पहली सरकार होगी जो विधानसभा में प्रस्ताव ला रही है.
Also Read: West Bengal: ‘सबक सिखाने में लगेंगे 10 मिनट’, मदन मित्रा की धमकी पर दिलीप का पलटवार
भाजपा के परिषदीय दल के नेता मनोज टिग्गा ने कहा कि हमलोग भी इस निंदा प्रस्ताव चर्चा में हिस्सा लेंगे तथा इसका विरोध जताएंगे. जो घोटाले की जांच कर रहे हैं उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जा रहा है.इसे स्वीकर नहीं कर सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक शुभेंदु अधिकारी भी आज विधानसभा में व्यक्तव्य रखेंगे. ऐसे में आज विधानसभा में गहमागहमी का माहौल हो सकता है.
विस्तृत खबर के लिये बने रहिये हमारे साथ …
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




