West Bengal : दुर्गापूजा की लड़ाई में ममता बनाम राज्यपाल, बोस ने की 'दुर्गाभारत' सम्मान की घोषणा

दुर्गा पूजा कार्निवल बंगाल के पर्यटन के आकर्षणों में से एक है. इसके अलावा दुर्गा पूजा समितियों को विश्व बांग्ला सम्मान भी दिया जाता है. हालांकि इस बार राजभवन भी बंगाल के सबसे बड़े त्योहार के जश्न में शामिल होना चाहता है.
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) विश्व बांग्ला शारद सम्मान का आयोजन करती है. इस बार बंगाल का राजभवन भी दुर्गा पूजा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों का सम्मान करेगा. राजभवन ने बुधवार को इसकी घोषणा की. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल बंगाल की दुर्गा पूजा के अवसर पर विशेष सम्मान देंगे. नाम है ‘दुर्गाभारत सम्मान’. हालांकि मौका भले ही बंगाल में दुर्गा पूजा का हो, लेकिन यह सम्मान केवल बंगालियों तक ही सीमित नहीं है.
पूरे देश के किसी भी राज्य के कलाकारों को यह सम्मान मिल सकता है. इस संबंध में राजभवन ने बुधवार को पूरे भारत से नामांकन भेज दिये हैं. शिक्षा, साहित्य, विज्ञान से लेकर अनुसंधान, सूचना प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा, वाणिज्य, चिकित्सा, किसी भी प्रकार के उद्योग और अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां इस पुरस्कार के लिए नामांकित की जा सकती हैं. हालांकि राजभवन की घोषणा के बाद राजनेता कह रहे हैं कि यूनिवर्सिटी को लेकर टकराव के बाद इस बार दुर्गा पूजा को लेकर भी नवान्न और राजभवन के बीच टकराव शुरू हो गया है.
Also Read: West Bengal : बंगाल में डेंगू का कहर जारी, संक्रमितों की संख्या 4 हजार के पार, फीवर क्लीनिक खोलने का निर्देश
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल में दुर्गा पूजा मनाने के साथ ही दुर्गा पूजा कार्निवल का आयोजन करती हैं. दरअसल, उन्होंने बार-बार कहा है कि दुर्गा पूजा कार्निवल बंगाल के पर्यटन के आकर्षणों में से एक है. इसके अलावा दुर्गा पूजा समितियों को विश्व बांग्ला सम्मान भी दिया जाता है. हालांकि इस बार राजभवन भी बंगाल के सबसे बड़े त्योहार के जश्न में शामिल होना चाहता है.
Also Read: ममता बनर्जी व अभिषेक बनर्जी ने खोला व्हाट्सएप चैनल, अधिक लोगों से जनसंपर्क करने के लिये अनूठी पहल
-
दुर्गा भारत परम सम्मान : इस सम्मान के प्राप्तकर्ता को 1लाख रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा.
-
दुर्गा भारत सम्मान: पुरस्कार प्राप्तकर्ता को 50 हजार रुपये मिलेंगे.
-
दुर्गा भारत पुरस्कार: नामांकित पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे.
Also Read: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्पेन के बाद दुबई में भी औद्योगिक सम्मेलन में होंगी शामिल
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




